खबर संसार, लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव launch किया ‘‘समाजवादी इत्र’’, यूपी विस चुनाव 2022 को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज मंगलवार को ”समाजवादी इत्र ” नाम से एक परफ्यूम launch किया है। इस इत्र को कन्नौज सपा एमएलसी पम्पी जैन ने तैयार करवाया है। इसमें इसको तैयार करवाने में 4 माह का समय लगा है। सपा का कहना है कि इस समाजवादी इत्र की सुगंध से भाईचार महसूस होगा और प्रेम का माहौल बनेगा।
ये भी पढें- …तो इसलिए खास है आस्था का महापर्व है Chhath Puja
परफ्यूम launch कर बटोरी सुर्खियां
यहां बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 विस चुनाव होने जा रहे हैं, तो ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टिया मैदान में उतर चुके हैं। सभी राजीतिक दल लोगों को लुभाने के लिए और मीडिया में सुर्खियों को बटोरने के लिए कई तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं। वहीं आज समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को ‘समाजवादी इत्र’ नाम से एक परफ्यूम launch कर मीडिया की सुर्खियां बंटोरी। सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म होगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि नोटबंदी किए हुए वर्ष बीत चुके हैं। अब बीजेपी को उन लोगों का खुलासा करना चाहिए, जो देश का धन हड़प कर विदेश भाग गए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि अभी तक न काला धन वापस आया, न भ्रष्टाचार रुका औ न ही आतंकवाद पर लगाम लगी.