खबर संसार हल्द्वानी। महिला सेल प्रभारी ललिता पांडे का महिला हेल्पलाइन महिला ऐच्छिक ब्यूरो में किसी के साथ अभद्रता का एक वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने ललिता पांडे को लाइन हाजिर कर दिया है और इस मामले की जांच के आदेश भी एसएसपी ने कर दिए है।
महिला सेल प्रभारी को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
इस बारे में जब महिला हेल्पलाइन की प्रभारी ललिता पांडे से खबर-संसार ने बात करी तो उन्होंने बताया कि मुझे बेमतलब गलत ठहराया जा रहा है हम लोग अपने काम में पूरी ईमानदारी से लगे है।हम लोग इतनी मेहनत करते है की समाज में कुछ सुधर जाए । लोग काम में अड़ंगा डाल रहे है बहुत बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हो सकता है और में और हमारी टीम इसी पर लगी है लेकिन कुछ अराजक लोग नही चाहते की हम लोग ईमानदारी से काम करे। तीन माह में हम लोगो ने हल्द्वानी के तमाम अवेध स्पा सीज करने के साथ साथ कड़ी कार्यवाही की।
इधर जिस लड़की को कोतवाली लाए थे उसके भाई हरेंद्र ने बताया कि इन ललिता पांडे उनकी सहयोगी और एक पुरुष सिपाही तीनों ने आकर कल यानी मंडे रात्रि घर से सामान फेंक दिया उसके भाई ने कहा कि मेरी बहन को घर में बेल्ट से मारा फिर महिला हेल्पलाइन में थप्पड़ जड़ दिए।
इस मामले के बाद कोतवाली में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्र बता रहे की दोनो ओर से एफ आई आर हुई है।
