खबर संसार नई दिल्ली। बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्टे! फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर। जी हा फिलहाल पूरा निर्णय तो सामने नहीं आया है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने स्टे दिया है बनभूलपुरा रेलवे मामले में। सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से निश्चित रूप से बनभूलपुरा वासियों ने खुशी जताई है। उन्होने कहा अल्लाह ने उनकी सुन ली।
बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्टे! निवासियों ने कहा अल्लाह ने उनकी सुन ली सुन
इससे पूर्व बताए चले कि रेलवे भूमि अतिक्रमण के मामले में बनभूलपुरा में लाइन नंबर 17 में सुबह से ही दो जगहों पर दुआएं चल रही है। एक जगह पर महिलाएं तो दूसरी तरफ पुरुष रब से अपने घरों को बचाने के लिए फरियाद कर रहे हैं। साथी लोगों को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से उनके हक में फैसला आएगा। दिन चढ़ने के साथ ही यहां भीड़ बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ मामले में सुनवाई शुरू हो गई है।
ऐसे में जहां प्रभावित क्षेत्र में देर रात तक दुआओं और तिलावत का सिलसिला चलता रहा, वहीं प्रशासन की नजर भी सुनवाई पर टिकी हुई है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। प्रभावितों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली तो प्रशासन शुक्रवार से युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर देगा।
बीती 20 दिसंबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हल्द्वानी में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इस पर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। इस बीच दो जनवरी को प्रभावितों ने सुप्रीमकोर्ट में याचिका दाखिल की जिस पर पांच जनवरी को सुनवाई होनी है। बुधवार को दिन भर बनभूलपुरा क्षेत्र में जहां दुआओं और नमाज का सिलसिला रहा, वहीं सियासी माहौल भी गर्म रहा


