टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण यानी T20 World Cup 2026 में अब मुकाबला और रोमांचक हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 20 टीमों के साथ हुई थी, लेकिन ग्रुप स्टेज के बाद 12 टीमों का सफर समाप्त हो चुका है। अब सिर्फ 8 टीमें ट्रॉफी की दौड़ में बनी हुई हैं। सुपर-8 राउंड की शुरुआत 21 फरवरी से होने जा रही है, जहां सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होगी।
सुपर-8 में कौन-कौन सी टीमें?
सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमें हैं — भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका।
इन आठ टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।
- ग्रुप 1: भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
- ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका.
सुपर-8 का फॉर्मेट क्या है?
सुपर-8 राउंड में सभी 8 टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।
- हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी।
- यानी हर टीम को कुल 3 मुकाबले खेलने होंगे।
- सभी मैच पूरे होने के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
- तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों का टूर्नामेंट खत्म हो जाएगा।
सेमीफाइनल का समीकरण
- ग्रुप 1 की टॉप टीम का मुकाबला ग्रुप 2 की दूसरे नंबर की टीम से होगा।
- वहीं ग्रुप 1 की दूसरे स्थान की टीम, ग्रुप 2 की टॉप टीम से भिड़ेगी।
- अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है, तो उसका मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा।
मैच शेड्यूल में क्या बदलाव?
ग्रुप स्टेज के दौरान रोजाना 3 मैच खेले जा रहे थे, लेकिन सुपर-8 में शेड्यूल अलग रहेगा।
- ज्यादातर दिनों में एक मैच खेला जाएगा।
- तीन दिनों में दो-दो मुकाबले होंगे।
- सुपर-8 की शुरुआत न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच से होगी।
- इस राउंड का आखिरी मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का शेड्यूल
- 21 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
- 22 फरवरी: श्रीलंका बनाम इंग्लैंड (पल्लेकेले स्टेडियम)
- 22 फरवरी: भारत बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
- 23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज (वानखेड़े स्टेडियम)
- 24 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले स्टेडियम)
- 25 फरवरी: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
- 26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम द. अफ्रीका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
- 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
- 27 फरवरी: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (आर प्रेमदासा स्टेडियम)
- 28 फरवरी: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान (पल्लेकेले स्टेडियम)
- 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम द. अफ्रीका (अरुण जेटली स्टेडियम)
- 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स स्टेडियम).
खिताब की जंग होगी और भी रोमांचक
सुपर-8 राउंड में हर मुकाबला नॉकआउट जैसा अहम होगा। छोटी सी गलती भी किसी टीम के सफर का अंत कर सकती है। ऐसे में सभी आठ टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलना तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती हैं और कौन टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करती है।
इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट
हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें



