Thursday, February 12, 2026
HomeSportT20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का ऐलान, जाने कौन हुआ अंदर, कौन...

T20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का ऐलान, जाने कौन हुआ अंदर, कौन हुआ बाहर?

टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी T20 World Cup 2026 अगले साल फरवरी और मार्च में खेला जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी 2026 से होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है।

इस बार टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है। BCCI ने टीम चयन में अनुभव और मौजूदा फॉर्म को खास तवज्जो दी है।


इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह, ईशान की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए घोषित टीम में शुभमन गिल और जितेश शर्मा को जगह नहीं मिली है, जो फैंस के लिए चौंकाने वाला फैसला रहा। वहीं, हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा रिंकू सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।


संतुलित टीम, हर विभाग पर BCCI का फोकस

BCCI ने भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया है। टीम में 4 बल्लेबाज, 2 विकेटकीपर, 4 ऑलराउंडर, 5 गेंदबाज को शामिल किया गया है, ताकि हर स्थिति में टीम संतुलित नजर आए।


T20 World Cup 2026 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम

  • बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह
  • विकेटकीपर: संजू सैमसन, ईशान किशन
  • ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल
  • गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

T20 World Cup 2026: भारत का लीग स्टेज शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत ग्रुप-A में शामिल है।

भारत के मुकाबले:

  • 7 फरवरी: यूएसए vs भारत
  • 12 फरवरी: नामीबिया vs भारत
  • 15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान
  • 18 फरवरी: नीदरलैंड्स vs भारत

इस टूर्नामेंट के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे। अगर पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.