Wednesday, April 15, 2026
HomeInternationalबांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, ढाका में ली शपथ

बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, ढाका में ली शपथ

बांग्लादेश की राजनीति में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब तारिक रहमान ने देश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। ढाका में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने आधिकारिक तौर पर सत्ता की कमान संभाली। वे बांग्लादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष हैं और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। आम चुनाव में भारी जीत के बाद उन्होंने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस की जगह ली है।


ढाका में हुआ भव्य शपथ ग्रहण

शपथ ग्रहण समारोह राजधानी ढाका में संसद भवन के साउथ प्लाजा में शाम 4 बजे आयोजित किया गया। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने तारिक रहमान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अहम बन गया।


नई कैबिनेट में कौन-कौन शामिल?

नई सरकार में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

  • डॉ. खलीलुर रहमान – विदेश मंत्री
  • सलाहुद्दीन अहमद – गृहमंत्री
  • डॉ. अमीर खसरू महमूद – वित्त एवं योजना मंत्री
  • शमा ओबैद – विदेश राज्य मंत्री

इसके अलावा कैबिनेट में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, इकबाल हसन महमूद, हाफिज उद्दीन अहमद, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, दीपेन दीवान और अन्य शामिल हैं।


राज्य मंत्रियों की सूची

राज्य मंत्रियों में एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, फरजाना शर्मिन, नुरुल हक नूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज महमूद खैयाम जैसे नाम शामिल हैं।


अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की मौजूदगी

शपथ समारोह में कई देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। भारत की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ढाका पहुंचे।

इसके अलावा मलेशिया, पाकिस्तान, मालदीव, तुर्की और श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। चीन, सऊदी अरब, यूएई और ब्रुनेई को भी आमंत्रण भेजा गया था।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.