क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिन भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद छात्रों ने सरस्वती वंदना और गुरु वंदना प्रस्तुत की।
छात्रों की शानदार प्रस्तुतियाँ बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों में भाषण, नाटक, समूह गान और कविता पाठ शामिल थे। छात्रों ने इन प्रस्तुतियों के जरिए शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की भूमिका को सराहा
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी. बी. पांडे ने कहा, “शिक्षक समाज की नींव होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही छात्र जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं।”
शिक्षक-छात्रों की अदला-बदली और स्मृति चिन्ह का वितरण
कार्यक्रम का खास आकर्षण तब रहा जब छात्रों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए प्रतीकात्मक “कक्षा संचालन” किया। इस अनोखे अनुभव ने सभी को रोमांचित कर दिया। अंत में शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


