HomeSportटी20 के लिए टीम का हुआ ऐलान! इन 2 खिलाड़ियों को मिला...

टी20 के लिए टीम का हुआ ऐलान! इन 2 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू का मौका

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 3 अगस्त से 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज शुरू होने जा रही है। टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे तो वहीं वेस्टइंडीज की ओर से रोवमैन पॉवेल ये जिम्मेदारी उठाते दिखेंगे। दोनों ही टीमें इस सीरीज में काफी संतुलित नजर आ रही हैं।

वेस्टइंडीज टीम में कप्तान रोवमैन पॉवेल और निकोलस पूरन की वापसी से और मजबूती आई है। सीरीज के पहले मुकाबले को जीतकर दोनों ही टीमें जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने उतरेंगी। आइए जानते हैं कैसी होगी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI।

संजू सैमसन को नहीं मिल पाएगा मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ आज से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर संजू सैमसन को टीम की प्लेइंग XI में जगह मिलती नहीं दिख रही है। संजू सैमसन पहले टी-20 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वनडे सीरीज के आखिरी वनडे में संजू सैमसन ने 51 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन बावजूद उसके संजू का प्लेइंग XI में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।

तिलक वर्मा-मुकेश कुमार का हो सकता है डेब्यू

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले पहले टी-20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया के 2 युवा खिलाड़ियों का डेब्यू हो सकता है। जिसमें हाल ही में इमर्जिंग एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करके लौटे तिलकर वर्मा का नाम भी शामिल हैं। तिलक वर्मा ने आईपीएल 2023 में भी काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उनके उसी तरह के प्रदर्शन की दरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होगी।

उनके साथ ही तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का भी टी-20 डेब्यू हो सकता है । इसके साथ ही एक ही सीरीज में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने खिलाड़ी बन सके हैं मुकेश कुमार। उन्होंने टेस्ट और वनडे में भी इसी दौरे पर डेब्यू किया था। तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.