HomeSportएशिया कप को टीम कॉम्बिनेशन का फैसला हो चुका है, जडेजा ने...

एशिया कप को टीम कॉम्बिनेशन का फैसला हो चुका है, जडेजा ने बताया प्लान

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में जो एक्सपेरिमेंट्स किए, उसके पीछे कुछ अहम कारण थे। रविंद्र जडेजा ने साथ ही कहा कि एशिया कप में टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरेगी, इस पर फैसला हो चुका है।

एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा, जहां भारत को अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इसी साल भारत में वर्ल्ड कप का भी आयोजन होना है। रविंद्र जडेजा ने कहा कि वर्ल्ड कप और एशिया कप से पहले की यह सीरीज एक्सपेरिमेंट करने का बेस्ट मौका थी।

कपिल देव के घमंड वाले बयान पर बिफरे जडेजा, कहा- अपनी बात रखो लेकिन…

जडेजा ने इसके साथ ही कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में एक्सपेरिमेंट करने के बावजूद 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए प्लेइंग XI पहले ही तय हो चुकी है। भारत ने दूसरे वनडे मैच में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आराम दिया था। भारत यह मैच छह विकेट से हार गया था। उसने पहला मैच पांच विकेट से जीता था।

T20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

जडेजा ने कहा, ‘यह सीरीज एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले हो रही है जिसमें कि हम एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। इसमें हम नए कॉम्बिनेशन आजमा सकते हैं। इससे हमें टीम के बैलेंस, मजबूत और कमजोर पक्षों के बारे में पता चल जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘कप्तान और टीम मैनेजमेंट जानता है कि वे किस कॉम्बिनेशन के साथ खेलेंगे। इसको लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं है। हमने एशिया कप के लिए कॉम्बिनेशन पर फैसला पहले ही कर लिया है। लेकिन यह एक्सपेरिमेंट किसी खिलाड़ी को बैटिंग ऑर्डर में किसी खास स्थान पर आजमाने से जुड़ा है।’

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.