नई दिल्ली, खबर संसार। वेस्टइंडीज के दौरे के लिए वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया। इस दौरे पर टीम इंडिया को 5 टी20 मुकाबले और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलने हैं। आज टी-20 मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। सबसे अच्छी बात यह है कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए रोहित शर्मा उपस्थित रहेंगे।
हालांकि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इसी दौरे पर आराम दिया गया है। विराट कोहली को लेकर काफी समय से यह कयास लगाए जा रहे थे कि शायद ही वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद रहेंगे। यह साफ हो गया है कि विराट कोहली वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद नहीं रहेंगे।
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में बहुत ज्यादा बदलाव किया गया है। आर अश्विन, केएल राहुल और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, 18 सदस्य टीम में उमरान मलिक को जगह नहीं मिली है। 18 सदस्य टीम में शामिल केएल राहुल और कुलदीप यादव फिटनेस पर अभी भी संशय है।
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी-20 सीरीज
- 29 जुलाई, पहला टी-20
- 1 अगस्त, दूसरा टी-20
- 2 अगस्त, तीसरा टी-20
- 6 अगस्त, चौथा टी-20
- 7 अगस्त, पांचवां टी-20
इसे भी पढ़ें: देश के विकास एवं सुरक्षा में सैनिकों का अहम योगदान है: अजय भट्ट
नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में शिखर धवन को त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये बुधवार को भारतीय टीम का कप्तान चुना गया जबकि विराट कोहली और ऋषभ पंत उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें विश्राम दिया गया है।
टीम इस प्रकार है : शिखर धवन (कप्तान), रविंद्र जडेजा (उप कप्तान), रूतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


