हल्द्वानी, 25 जुलाई। शहर में आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल और महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 27वीं डाक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों पर फूलों की वर्षा की गई, मिष्ठान वितरित किया गया और टीका लगाकर मंगल कामनाओं के साथ उन्हें यात्रा के लिए रवाना किया गया।
आस्था और भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में चारों ओर “बम बम भोले” के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन नजर आए और भोलेनाथ की कृपा की कामना करते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया गया।
संजय त्यागी और सोनू अग्रवाल के नेतृत्व में 30 शिवभक्त शामिल
डाक कांवड़ यात्रा का नेतृत्व संजय त्यागी और सोनू अग्रवाल ने किया, जिसमें कुल 30 शिवभक्त शामिल रहे। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर शिवधाम तक पदयात्रा करेंगे।
महिला मंडल की सक्रिय भूमिका, गणमान्य लोग हुए शामिल
इस आयोजन में सशक्त एकता उद्योग व्यापार महिला मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में कई प्रमुख समाजसेवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट, संजय बिष्ट, महिला प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा, गंगासाही, काजल खत्री, कंचन रौतेला, बबीता जोशी, ज्योति अवस्थी, प्रेमा खनका, प्रेमा मेर, अंजू पांडे, लता पाठक आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


