खबर संसार, मेरठ: Bengal में आंशिक लाॅकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बंगाल सरकार ने आंशिक लाॅकडाउन का एलान किया है। आज रविवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चेतावनी को देखते हुए बंगाल सरकार ने कोरोना संबंधित प्रतिबंधों को बढ़ा दिया है। और साथ ही आंशिक लाॅकडाउन लगाने का एलान किया है। साथ ही पश्चिम Bengal की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को होने वाले नेताजी इंडोर स्टेडियम के कार्यक्रम रद्द रद्द कर दिया है।
ये भी पढें- Meerut पहुंचे प्रधानमंत्री, इन योजनाओं की रखी आधारशिला
Bengal में इन पर रहेगी रोक
‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्य सचिव एचएक द्विवेदी ने कहा ने कहा कि Bengal के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सभी कल से बंद रहेंगे। निजी और सरकार कार्यालयों में उपस्थिति 50 फीसदी कर दिया गया है। मुंबई और दिल्ली से सप्ताह में मात्र दो दिन सोमवार और शुक्रवार फ्लाइट चलेगी। ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट पर कल से रोक लगा दी गई है। जोखिम भरे देशों से आने वाले फ्लाइट के यात्रियों का 10 फीसदी RTPCR टेस्ट किया जाएगा तथा दूसरे देशों से अन्य देशों से आने वालों को RAT किया जाएगा।
स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी इन पर रहेगी पाबंदी
मुख्य सचिव एचएक द्विवेदी का कहना है कि Bengal के सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे। कार्यालयों में 50 फीसदी ही उपस्थित रहेगी। सभी स्वीमिंग पुलिस, स्पा और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। पर्यटन स्थान, चिड़ियाखाना, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे तथा शॉपिंग मॉल में 50 फीसदी की उपस्थित निर्धारित कर दी गई है। मीटिंग, हॉल और कांफ्रेंस में 50 फीसदी उपस्थिति रहेगी. लोकल ट्रेन 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी और शाम सात बजे तक चलेगी। मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी। होम डेलिवरी में प्रोटोकॉल मानकर चलना होगा. रात को 10 बजे से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
