खबर संसार हल्द्वानी। कार का शीशा टूटा मिला बुलेट का खोखा अंदर इस हालत में मिला! जी हा थाना कोतवाली हल्द्वानी में इस बाबत कार के मालिक कुंदन सिंह ने एफआईआर कराई है। की उसकी कार का शीशा किसी ने गोली चलाकर तोड़ा है। लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की तो कारतूस सही हालत में कार की सीट पर मिला। पुलिस मामले की पूरी छानबीन में लगी है दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंगी।
कार का शीशा टूटा मिला बुलेट का खोखा अंदर इस हालत में मिला!
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की गई। जिसमे। जिसमे डायल 112 के माध्यम से डॉ कुंदन प्रसाद निवासी राई पिथौरागढ़ हाल जीतपुर नेगी हल्द्वानी द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात लोगों द्वारा उनकी कार में गोली मारकर शीशा तोड़ा गया है इस सूचना पर उपनिरीक्षक निर्मल लटवाल चौकी टीपी नगर द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जांच की गई तो कुंदन सिंह की हुंडई कार संख्या यूके 05 डी 1943 के पिछे का शीशा टूटा हुआ है एवं कार की सीट पर एक कारतूस का बुलेट सही सलामत स्थिति में प्राप्त हुआ है।
मौके पर प्रथम दृष्टया जांच से प्रतीत हो रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा पत्थर से गाड़ी का शीशा तोड़ा गया है।* इस संबंध में डॉ कुंदन प्रसाद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना अल्लाह ने पर एनसीआर नं- 110/21 धारा 427 भादवी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं तथा घटना के संबंध में जांच प्रचलित है व कार से बरामद कारतूस के बुलेट को कब्जे में लिया गया है।












