HomeUttarakhandबाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6बजकर 31 मिनट पर खुले

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6बजकर 31 मिनट पर खुले

खबर संसार केदारनाथ।बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6बजकर 31 मिनट पर खुले।जी हा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुल गए बाबा केदार के द्वार। शीतकाल में छह माह बंद रहने के बाद कपाट खुलने के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस अवसर पर मौजूद थे। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई । जानकारी के मुताबिक केदारनाथ मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया है।

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 6बजकर 31 मिनट पर खुले

हजारों की तादाद में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे
इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए कल से ही हजारों की तादाद में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच गए थे। सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा केदारनाथ परिसर गूंज उठा। मंत्रोच्चार के बीच रावल (मुख्य पुजारी) ने बाबा केदारनाथ की डोली लेकर मंदिर में प्रवेश किया

छह महीने सामधि में रहते हैं बाबा केदारनाथ
ऐसी मान्यता है कि बाबा केदारनाथ जगत के कल्याण के लिए छह महीने सामधि में रहते हैं और कपाट खुलने के साथ ही बाबा समाधि से जागते हैं और भक्तों को अपना दर्शन देते हैं।

सर्दियों में छह महीने के लिए बंद होता है कपाट
आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में स्थित है। सर्दियों में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री सभी चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल दोबारा अप्रैल-मई में खोले जाते हैं । गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही खुल चुके हैं जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे।

आदिगुरु शंकराचार्य ने कराया था मंदिर का निर्माण
केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। महाभारत काल में यहां भगवान शंकर ने पांडवों को बेल के रूप में दर्शन दिया था। इस मंदिर का निर्माण 8वीं-9वीं सदी में आदिगुरु शंकराचार्य ने कराया था।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.