खबर संसार किच्छा – दिलीप अरोरा । किच्छा एसडीएम मिश्रा की अध्यक्षता मे रेडक्रॉस समिति का चुनाव सम्पन्न ।जी हा किच्छा शहर के तहसील परिसर मे आज रेड क्रॉस समिति की एक खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के एसडीएम कौस्तूब मिश्रा की अध्यक्षता मे कार्यकारणी का विस्तार करने के उद्देश्य से तहसील प्रांगढ मे चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गयी।
एसडीएम मिश्रा की अध्यक्षता मे रेडक्रॉस समिति का चुनाव सम्पन्न
यह प्रक्रिया सर्वसहमति से सम्पन्न हुई और नवनिर्वाचित कार्यकारणी मे अभिषेक सक्सेना को चेयरमैन और पीके रॉय व दिनेश कुमार, देव सरकार को वाइस चेयरमैन नियुक्त करने के साथ साथ डॉ भूपेंद्र गंगवार को सचिव जसपाल सिंह को कोषाध्यक्ष नेमचंद्र गंगवार को प्रवक्ता और शिव कुमार मित्तल को जिला प्रतिनिधि की जिम्मेदारी दी गयी।
इस पर डॉ भूपेंद्र ने कहा की हमारी नई कार्यकारिणी पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करेगी। और समाज की हर आपदा और महामारी के दौरान लोगो को पूर्ण सहयोग देगी। साथ ही हम हर पहलु पर समाज को जागरूक करने का भी निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
इसके बाद रेड क्रॉस समिति द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर मरीजों को फल वितरित भी किये गए।
इस मौक़े पर नवनिर्वाचित पददाधिकारियो सहित विकास ढाली, तुषार कुमार, पूरन चंद्र,रणवीर सिंह, भी मौजूद रहे।
