कोलंबिया, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ाकई बार आपके सामने कुछ ऐसे वीडियोज (Ghost Videos) आते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता। तब लगता है कि ये नॉर्मल नहीं है। इसके पीछे किसी तरह की सुपरनेचुरल पावर है।
हाल ही में ऐसा ही एक अनुभव कोलंबिया के मेयर को हुआ। कोलंबिया के आर्मेनिया शहर में मेयर जोस मैनुअल रियोस मोरालेस ने अपने ऑफिस के सीसीटीवी में कैद हुए एक वीडियो को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया।
वीडियो में हुई घटना भुत जिम्मेदार- मेयर
मेयर का दावा है कि वीडियो में हुई घटना भुत (Ghost) जिम्मेदार है। इस वीडियो के आधार पर मेयर ने दावा किया कि उनके ऑफिस के गार्ड के ऊपर एक भूत ने अटैक किया। इस वीडियो में दिख रही चीजों के पीछे भूत का हाथ है।
मेयर द्वारा शेयर Ghost व़ाले वीडियो में एक गार्ड हवा में उछलते नजर आया। शुरुआत में गार्ड से ऑफिस के गलियारे में चलता नजर आया। लेकिन अचानक वो हवा में उछलते हुए किनारे दीवार से टकराया।
इसे भी पढ़े-पानी की टंकी पर चढ़े विधायक, दो घंटे तक सांसत में रही उनकी जान
इसके बाद उसपर किसी ने हाथ-पैर खींचते हुए अटैक किया। इस वीडियो में गार्ड पीटते नजर तो आया लेकिन उसपर अटैक करने वाला दिखाई नहीं दिया। कोई अदृश्य चीज उसे मारती नजर आ रही थी।
मेयर ने (Ghost) व़ाले वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘मैं आज इस वीडियो को आपके साथ शेयर करना चाहता हूं, इस बात पर जोर देते हुए कि महापौर के रूप में, मैं स्वीकार करता हूं कि विश्वास में अचूक शक्ति होती है।’ इसके साथ ही उन्होंने पैरानॉर्मल एक्टिविटी को लेकर कई तरह की बातें लिखी। ये वीडियो वायरल हो रहा है।


