खबर संसार हल्द्वानी।खुशखबरी सर्वाधिक माइलेज देने वाली मारुति की हैचबेक सिलेरियो की लांचिंग जी हा सर्वाधिक माइलेज देने वाली मारुति की हैचबेक सिलेरियो की लांचिंग नैनीताल मोटर्स के शोरूम में की गई। जिसका अनावरण स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डीजीएम देवाशीष मितरा और नैनीताल मोटर्स के भूपेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
खुशखबरी सर्वाधिक माइलेज देने वाली मारुति की हैचबेक सिलेरियो की लांचिंग
बताते चले की नैनीताल मोटर्स ऐरिना में हैचबैक सिलेरियो की लॉन्चिंग थी जो की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मारूति की हैचबैक सिलेरियो कार है । इस कार की खासियत ये है की इसका माइलेज 27 किलोमीटर तक है। इसमें कई तरह की सुविधाएं है जिसमे 7 इंची टच स्क्रीन,कंसोल,स्टार्ट और स्टॉप के लिए पुश बटन,ऑटो इंजन स्टार्ट एंड स्टॉप, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील,एलईडी हैडलाइट,नए स्टाइल का बंपर के साथ ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन में उपलब्ध है।ब्लू एंड रेड के साथ 6 कलर में उपलब्ध है। गाड़ी का मूल्य 5 लाख से स्टार्ट है।इस मौके पर नैनीताल मोटर्स के नितिन अग्रवाल, एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष गैरोला, समीर नंदवानी, गिरीश पांडे आदि मौजूद थे।


