आज हम भले ही 21वीं सदी में जी रहे है। लेकिन समाज में अभी भी सौ साल पुरानी जात-पात का भेदभाव और कुरीतीयां चली आ रही है। एक ऐसा ही मामला बिहार राज्य के पटना में देखने को मिला जहां महिला सिपाही ने जात-पात की बेड़ियों को तोड़कर अपने प्रेमी (lover) के साथ लिव इन में रहने लगी, और एक दूसरे को अपना लिया। लेकिन उनके परिवार वालों ने बंदिशे लगा दी तो बवाल मच गया।
बिहार पुलिस में कार्यरत है युवती
बताते चले यह घटना शुक्रवार की है यह घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार इलाके से सामने आई है। युवती पुलिस बिहार पुलिस में कार्यरत है, जिसको एक लड़के से प्यार हो गया। लड़का एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। युवती कमरे में अपने प्रेमी (lover) संग थी, तभी लड़की के घरवाले वहां पहुंच गए और फिर उन लोगों ने लड़के की पिटाई की। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस प्रेमी (lover) जोड़े को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं और उन्हें शादी करने से कोई नहीं रोक सकता।
इसे भी पढ़े-सूखाताल lake सौन्दर्यकरण कार्य को जल्द खत्म करें व गुणवत्ता पर ध्यान दें- मंडलायुक्त
जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही और उसका प्रेमी सारण के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे से काफी समय से प्यार करते हैं और 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। लड़की बिहार पुलिस में कांस्टेबल है और लड़का प्राइवेट जॉब करता है। लेकिन लड़की के परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि दोनों अलग-अलग जाति के हैं। लड़की के परिवार वाले चाहते हैं कि उसकी शादी उनकी बिरादरी में ही हो।
शुक्रवार को जब लड़की के परिवार वाले अचानक पहुंच गए तो दोनों को एक साथ पकड़ लिया और फिर जमकर लड़के की धुनाई कर दी। मामला थाने में पहुंच गया। महिला थाना प्रभारी किशोरी सहचरी ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अगर कोई उनकी शादी का विरोध करेगा तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब परिवार के लोग इस रिश्ते के लिए राजी हो गए हैं। (lover)



