नैनीताल, खबर संंसार। सचिव कार्मिक एंव सतर्कता अरविन्द सिंह ह्यांकी ने शनिवार को आयुक्त कार्यालय सुदृढीकरण कार्य, सूखताल झील सौन्दर्यकरण व कचहरी पार्किग का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होेने सूखाताल झील (Sukhatal lake) सौन्दर्यकरण कार्य में गति लाने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये।
श्री ह्यांकी ने कहा कि सूखताल झील को रात्रिकालीन पर्यटकों को आकर्षिक करने लिए सुन्दर बनाया जायेगा। उन्होने कार्यो में गुणवत्ता, सुन्दरता के साथ प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होने सूखाताल झील के पास नगर पालिका की नजूल भूमि से अतिक्रमण तुरन्त हटाने के निर्देश दिये साथ ही कार्यदायी संस्था को झील (lake) के चारों ओर पौधा रोपण व लैन्ड स्कैपिंग कार्य कराने के निर्देश दिये।
झील (lake) के चारों तरफ ग्रील लगाए
उन्होने कहा कि झील (lake) के चारों ओर लोहे की ग्रील न लागकर छोटी पत्थरों की दीवार लगाने व बैठने के लिए लकडी के बेन्च लगाने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिये। अधीशासी अभियन्ता जलसंस्थान को झील में पानी रिसाईकिलिंग व्यवस्था बनाने के निर्देश मौके पर दिये। इसके उपरान्त श्री ह्यांकी ने कचहरी पार्किग व आयुक्त कार्यालय सुदृढीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
दस तक आवास खाली करने की नोटिस जारी करें
उन्होने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिये कि वे चिन्हित कचहरी पार्किग स्थान पर आवासों में रह रहे कर्मचारियों को 10 नवम्बर तक अनिर्वाय रूप से आवास खाली करने के नोटिस जारी करें। तांकि पार्किग कार्य प्रारम्भ किया जा सके।
श्री ह्यांकी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को निर्देश दिये कि वे पार्किग स्थल पर आवासों में रह रहे सभी कर्मचारियों को पूल्ड आवास आवंटित करें। आवास आवंटित करने से पूर्व पूल्ड आवासों में बिजली, पानी, रंगरोगन आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। सहायक अभियन्ता लोनिवि ने बताया कि पार्किग स्थल आवासों में रह रहे 18 कर्मचारियो को पूल्ड हाउस पान्इस में आवास आंवटित कर दिये गये है।
उन्होने कहा कि पार्किग भूमि नीची है इसलिए उसकी ड्रैनेज व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये। उन्होने माल रोड मे पुनःनिर्मित लाईब्रेरी को संचालित करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिये। उन्होने भीमताल एंव भवाली में भी पार्किग व्यवस्था की जानकारी ली।
इसे भी पढ़े-चैंपियन बनते ही Chennai Super Kings को मिले इतने करोड़, जाने किसे कितने मिले



