इंदौर, खबर संसार। अंतरराष्ट्रीय देह व्यपार गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने गैंग का मुख्य सरगना और साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अब तक आरोपी ने हजारों लड़कियों को देह व्यापार (sex racket) में धकेलना कबूला है।
पुलिस ने बताया की पकड़े गए आरोपी की पत्नी बांग्लादेश के एक एनजीओ से जुड़ी हुई है जो कि बांग्लादेशी लड़कियों को भारत सप्लाई करने में आरोपी की मदद करती थी। दरअसल, विजय नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों देह व्यापार (sex racket) करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ में पता चला कि विजय दत्त नाम के एजेंट के माध्यम से वे इंदौर आई हैं।
विजय को पकड़ने के दस दिनों तक मुबई में रही पुलिस
पुलिस ने विजय दत्त के नाम के युवक को ढूंढने के लिए टीम का गठन किया और इंदौर से 10 लोगों की टीम मुंबई के लिए रवाना कर दी। टीम में मराठी और बांग्लादेशी बोलने वाले पुलिस कर्मियों को भेजा गया था, साथ ही साइबर एक्सपर्ट की टीम भी साथ में थी। पुलिस ने मुंबई में कमरा किराए पर लेकर विजय दत्त की रेकी करना शुरू कर दी।
कौन है विजय दत्त
इंदौर एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपी विजय दत्त का असली नाम मामून है जो कि बांग्लादेश का रहने वाला है। बांग्लादेश में मामून की पत्नी का आधार कार्ड में नाम माया लिखा हुआ है, जबकि माया का असली नाम जोशना है, जो कि बांग्लादेश के एक एनजीओ से जुड़ी हुई है।
इसे भी पढ़ेे-फ्री में बिजली (electricity) जलाने के दिन जाने वाले है, केंद्र लाएगा नया बिजली कानून
एनजीओ में आने वाली माया लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाती थी और उसके बाद उन्हें बिना पासपोर्ट और बिना पेपर के बांग्लादेश बॉर्डर पार कराकर हिंदुस्तान भेज देती थी जहां विजय दत्त उर्फ मामून उन लड़कियों को डरा धमका कर देह व्यापार (sex racket) करवाता था।
अब तक मामून ने हजारों लड़कियों को देह व्यापार में धकेल दिया है। पकड़ा गया आरोपी हर दो से 3 दिन में अपना मोबाइल नंबर बदल दिया करता था। पुलिस के लिए विजय दत्त उर्फ मामू करना एक बड़ी चुनौती था पर पुलिस ने 10 दिन तक मुंबई में रहकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कम उम्र की लड़कियों को देता था दवा
आरोपी लड़कियों को देह व्यापार (sex racket) में धकेलने के लिए नशे का आदि भी बनाता था, इसके अलावा एमडी से लेकर तरह-तरह के ड्रग्स लड़कियों को दिए जाते थे और कम उम्र की लड़कियों को दवाइयां भी देता था, जिससे लड़कियों की उम्र बड़ी लगने लगे। लड़कियों को मुंबई से फ्लाइट के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में भेजता था, इसके साथ ही उन लड़कियों को ब्याज पर भी पैसा देने की बात भी सामने आ रही है जिसके तहत पैसों की वसूली लड़कियों से देह व्यापार कराकर करता था।



