Tuesday, March 17, 2026
HomeCoronaकरोना वैक्सीन लगाने वाली NURSE ही निकली कोरोना पाॅजिटव, हड़कंप

करोना वैक्सीन लगाने वाली NURSE ही निकली कोरोना पाॅजिटव, हड़कंप

नई दिल्ली, खबर संसार:  करोना वैक्सीन लगाने वाली NURSE ही निकली कोरोना पाॅजिटव, हड़कंप मच गया है। देश में करोना की रफ्तार बहुत तेजी से बढ़ रही है। इन दिनों देश में कोरोना वैक्सीन का काम तेजी से चल रहा है।

इस बीच हैरान करने वाली खबर सामने आई है। वैक्सीन लगाने वाली NURSE ही कोरोना पाॅजिटव आयी है। दिल्ली सरकार के एक वैक्सीनेशन सेंटर में मामला प्रकाश में आया है। यहां लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य तेजी से चल रहा था। यहां वैक्सीन लगाने वाली NURSE ही कोरोना पाॅजिटव मिली है। यहां मौजूद सभी लोगों का क्वारनटीन कर दिया गया है।

ये भी पढे़ं- Delhi Night curfew के दौरान बढ़ी चेकिंग

दिल्ली में करोना वैक्सीन की कमी

देश के कई राज्यों में इन दिनों वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। डाॅक्टर्स व NURSE द्वारा वैक्सीन लगाई जा रही है।  कई राज्यों में वैक्सीन की कमी बताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन का कहना है कि अब सिर्फ चार-पांच दिन का स्टाॅक बचा है। दिल्ली में अभी तक वैक्सीन की कुल 1799406 लोगों को डोज दी जा चुकी हैं। देश में अब तक करीब 9 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

देश में कोविड-19 के एक दिन में 1,26,789 नए मामले

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,26,789 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,28,574 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामले भी नौ लाख के पार चले गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 685 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,66,862 हो गई। देश में लगातार 29 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही उपचाराधीन मामले भी बढ़कर 9,10,319 हो गए हैं, जो कुल मामलों का 7.04 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.