खबर संसार, कानुपर: जिसको बांधी Rakhi, उसी ने उजाड़ा मांग का सिंदूर, रिश्तों को कलंकित करने वाला चेहरा जिसने अपनी बहन का ही सिंदूर उजाड़ दिया। मामला बेहद ही गंभीर और गमगीन है। रक्षाबंधन के दिन एक भाई ने बहन को प्रताड़ित करने वाले जीजा को ही मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि उसका जीजा की बहन को काफी परेशान करता था। इसलिए उसने बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया।
भाई को Rakhi बांध रही आप बीती बताई
दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। जहां एक भाई ने रक्षाबंधन के दिन अपनी ही बहन के सिंदूर को उजाड़ दिया। परेेशान महिला जब अपने भाई को Rakhi बांध रही थी, तो उसने आप बीती बताई तो 20 वर्षीय भाई इतना नाराज हो गया, उसने अपने जीजा की चाकू से निर्मम हत्या कर दी। फिर युवती के पिता ने ही पुलिस को फोन कर पुलिस को बुलाया और बेटे को गिरफ्तार करवा दिया।
ये भी पढ़ें- अयोध्या से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जाने वाले Road का नाम होगा कल्याण सिंह मार्ग
ये है मामला
ब्ताया जा रहा है कि कानुपर के BSNL के रिटायर्ड कर्मचारी ने 14 वर्ष पहले अपनी बेटी शादी पास में रहने वाले युवक से की थी। उनके दो बच्चे भी हुए। युवती के पिता ने बताया कि पहले तो सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद उसका दामाद नशे का आदी हो गया, और बेटी के साथ मारपीट करने लगा जिससे उसकी बेटी बेहद परेशन रहने लगी थी।
वारदात रविवार रात की है। उसका दामाद बेटी को लेकर भाई को Rakhi बंधवाने के लिए उसके घर आया था। बेटी को छोड़कर वह चला गया था। फिर रात में वह नशे में फिर आया, तो ससुराल वालों को गालियां बकने लगा। इसी दौरान लड़की के भाई ने जीजा को चाकू मारकर हत्या कर दी।
