बिहार, खबर संसार। एक पांच रूपये के बिस्किट की सजा इतनी बड़ी और दर्दनाक होगी तो मासूम बच्चा चाेरी न करता। दुकानदार ने बच्चे को उल्टा लटकार बहुत पिटाई की और जब बच्चे के माता पिता उसे छोड़ने के लिए कहा तो दुकानदार ने 40 हजार रूपये की मांग कर दी।
मासूम को दी तालिबानी सजा
दरअसल, यह मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चांदीपुर सौर गांव का है। जहां सोमवार दोपहर एक 8 साल के बच्चे ने गलसी से विपिन सिंह की दुकान से बिस्किट चोरी कर लिया था। लेकिन दुकान मालिक ने बच्चे के साथ जो जुल्म किया वह दहला देने वाली थी। उसे पकड़कर अपने घर ले गया और उल्टा लटकार जानवरों की तरह पीटा।
इसे भी पढ़े-ठंड में अच्छी तरह रखें अपने दिल का ख्याल, नहीं तो आ सकता है आपको हार्ट अटैक
जैसे ही बच्चे के माता-पिता को इस बारे में पता चला वह उसे लेने के लिए आरोपी के घर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार के हाथ-पैर जोड़कर माफी मांगी और कहा बच्चे को छोड़ दीजिए वह आगे से ऐसा नहीं करेगा। लेकिन आरोपी का दिल इतने में भी नहीं पसीजा और उसके साथ मारपीट करने लगा। परजिन मिन्नतें करते रहे, लेकिन वो है कि मासूम पर कहर बरपाता रहा।
मासूम के छोड़ने के मांगे 40 हजार
आरोपी इतना बड़ा हैवान निकला कि उसने बच्चे को छोड़ने के लिए माता-पिता से 40 हजार रुपए की मांग की। साथ ही धमकी देते हुए कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह चोरी के आरोप में बच्चे को जेल भिजवा देगा। इसके डर से परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। मां बिलखते हुए गुहार लगाती रही और वो है कि मारपीट करता रहा। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो वायरल हो गया और पुलिस ने कार्रवाई की।
