खबर संसार हल्द्वानी। आर्मी परिसर से अक्सा जनरेटर सेट व सीलिंग फैन,बैटरी आदि सामान चोरी होने के बाद चौकन्ना हुए आर्मी के जवानों ने पुनः चोरी का प्रयास करते हुए तीन अभियुक्त गणों को मय माल के पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।
पुलिस ने मुकदमा एफ आई आर नंबर- 584/21 धारा-457/380/411/427/34 भादवी में मामला दर्ज किया। आर्मी की और से हवलदार श्याम कुमार आर्मी यूनिट हल्द्वानी जनपद नैनीताल द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का विवरण उक्त पंजीकृत अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी राजपुरा के प्रारम्भ की गई जिनके द्वारा पुलिस बल के साथ अभियुक्त गणों से पूछताछ पर चोरी किया गया माल के संबंध में अवगत कराया गया है तथा शेष माल अपने चौथे साथी शंकर निवासी राजपुरा के पास होना बताया गया है एवं गिरफ्तार अभियुक्त 1- कमल घोष निवासी राजपुरा 2- आदेश कुमार निवासी राजपुरा व 3- मोहम्मद रसूल नसरुद्दीन निवासी जवाहर नगर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है एवं अभियुक्तों का चौथा साथी शंकर निवासी राजपुरा जो प्रकाश में आया है की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों से एक जनरेटर सेट अस्का कंपनी व चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं।



