खबर संसार नई दिल्ली।बच्चन परिवार की मुश्किलें बड़ी, ऐश्वर्या ई डी के घेरे में। जी हा करीब 6 घंटे दिल्ली के ई डी दफ्तर के अंदर ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ की गई।
बच्चन परिवार की मुश्किलें बड़ी, ऐश्वर्या ई डी के घेरे में।
बताते चले की पनामा प्रकरण में करीब 300 लोगो के नाम सामने आए थे उसमे बच्चन परिवार भी एक है। ई डी ने उनसे कंपनी के रजिस्टर से लेकर उनके डायरेक्टर बनने और फिर शेयर होल्डर बनने से संबंधित कई तरह के सवाल किए।
ऐश्वर्या राय बच्चन से 2005 में एक कथित फर्जी कंपनी को लेकर पूछताछ हुई। उन पर टैक्स चोरी का आरोप है।
पनामा पेपर्स मामले में बहू ऐश्वर्या राय बच्चन से ईडी की पूछताछ के बीच सास जया बच्चन संसद में भड़क गईं। दरअसल समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने संसद में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर निशाना साधते हुए जया बच्चन ने कहा कि उनके बुरे दिन जल्द ही शुरू होंगे। बता दें कि जया बच्चन का ये गुस्सा ऐश्वर्या राय बच्चन के प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने के कुछ घंटों बाद सामने आया।
दरअसल जया बच्चन ने दावा किया कि सदन के पटल पर व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं। उन्होंने दावा किया, “मैं किसी पर कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहती। जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था और उन्हें उस तरह से नहीं बोलना चाहिए था जैसा उन्होंने किया।
