spot_img
spot_img
HomeUttarakhandउत्तराखंडमुक्‍त विश्‍वविद्यालय के कुलपति ने उपलब्धि व कार्ययोजना को बताया

उत्तराखंडमुक्‍त विश्‍वविद्यालय के कुलपति ने उपलब्धि व कार्ययोजना को बताया

हल्द्वानी, खबर संंसार। उत्तराखंडमुक्‍त विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओम प्रकाश सिंह नेगी ने विश्‍वविद्यालय की उपलब्धियों व भविष्‍य की कार्ययोजनाओं को लेकर एक पत्रकार सम्‍मेलन किया। जिसमें उन्‍होंने पत्रकारों के सामने कई उपलब्धियां रखीं और विश्‍वविद्यालय को और आगे ले जाने में आने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया।

प्रो0 नेगी ने कहा कि विश्‍वविद्यालय ने अपने कम समय में ही कई उपलब्धियां हासिल की हैं। यह विश्‍वविद्यालय किराए के एक कमरे से शुरू होकर आज अपने भव्‍य संरचना में स्‍थापित हो चुका है। जहां लगभग मात्र 150 स्‍थाई/ अस्‍थाई शिक्षक और कर्मचारी ही विश्वविद्यालय में कार्यरत थे आज विश्वविद्यालय में लगभग 300 स्‍थाई/अस्‍थाई शिक्षक/कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे विश्‍वविद्यालय को ‘नैक’ की मान्‍यता प्राप्‍त हुई और विश्‍वविद्यालय 12 ‘बी’ हेतु आवेदन के लिए योग्‍य हुआ। वहीं इससे विश्‍वविद्यालय की अकादमिक और प्रशासनिक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ।

उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विश्वविद्यालय ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं, खासकर पिछले एक साल में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय ने प्रथम बार में ही नैक ‘बी’++  का ग्रेड प्राप्त किया है, अभी विशिष्ट शिक्षा के माध्यम से 12 से अधिक राज्यों के युवाओं को दिव्यांगजनों के लिए शिक्षक तैयार करने के लिए देश की राष्ट्रपति से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही जहां विश्वविद्यालय एक छोटे से भवन में संचालित हो रहा था आज विश्वविद्यालय अपना भव्य स्वरूप प्राप्त कर चुका है। आगे भी विश्वविद्यालय की कई योजनाएं हैं जिन्हें क्रियान्वयन की तैयारी चल रही है।

ये रहीं मुख्‍य उपब्धियां

1.  महामहिम राष्‍ट्रपति द्वारा प्रदान राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार
2.  ‘नैक’ (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की मान्‍यता।
3.  मानव संसाधन में वृद्धि
4.  भैतिक संरचना में वृद्धि
5.  ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य
6.  विश्‍वविद्यालय मुख्‍यालय हल्‍द्वानी और देहरादून परिसर में हो रहा है एन एस एस का संचालन ।
7.  सभी संचालित कार्यक्रम अब सम्‍बन्धित नियामक संस्‍थानों (आरसीआई, एआई सी टी ई, एनसीटीई, तथा यूजीसी) के अधीन हो रहे है संचालित।

आगामी योजनाएं

  • ऑनलाईन शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना।
  • नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति को पूणत: लागू करने पर कार्य चल रहा है।
  • सभी 8 क्षेत्रीय कार्यालयों को अपने भवनों पर स्‍थापित करना।
  • देहरादून में गढ़वाल क्षेत्र के शिक्षार्थियों के लिए परिसर की स्‍थापना करना।
  • सीबीसीएस प्रणाली पर पाठ्यक्रम तैयार करना ।
  • रोजगारपरक शिक्षा पर जोर देना आदि कार्ययोजनाएं हैं।
  • एन सी सी के लिए किया जा रहा है आवेदन।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशालय के निदेशक प्रो0 आर सी मिश्र, शिक्षाशास्त्र स्कूल के निदेशक प्रो0 ए के नवीन एवं कुलसचिव प्रो0 रश्मि पंत व अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.