खबर संसार किच्छा –चोरी-चोरी चुपके-चुपके किच्छा कोषाध्यक्ष दुकान खोल गया। ओर उसका वीडियो वायरल होने से व्यापार मंडल की किरकरी हो गई।कल किसानो द्वारा भारत बंद बुलाया गया था। जिस बंद को कई राजनितिक पार्टियों और संगठनों का समर्थन भी प्राप्त था।
इसी कड़ी मे किच्छा मे भी बंद से एक दिन पूर्व मंडी स्थित गुरूद्वारे मे बंद को सफल बनाने के लिए रूप रेखा भी तैयार कई गयी थी।
जिसमे क्षेत्र के तीनो व्यापार मंडल प्रांतीय और देव भूमि व एक अन्य से समर्थन जुटाया गया था। समर्थन लेने के तुरंत बाद बजार मे लाउड स्पीकर से सभी दुकानदारों को बता दिया गया की कल 27 सितंबर को बजार बंद रहेगा और व्यापार मंडल ने समर्थन दे दिया है।
फिर क्या था बजार मे हलचल बद्ध गयी और व्यापारी नेताओं की इस हरकत से नराज होने लगे।
लेकिन ज़ब कल सुबह हुई तो किसानो के साथ अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी दुकाने बंद कराते दिखे और साथ मे प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बजाज भी बजार मे बंद कराने वालों के साथ दिखे।
लेकिन यह बंद व्यापारी नेताओं के लिए नहीं था आम दुकानदार की तो दुकाने खूब बंद कराई थोड़ा से भी शटर किसी को खोलने नहीं दिया।
लेकिन ऐसे मे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष की दुकान छुपके छुपके चलती रही।
आधा शटर खोलकर स्टॉफ को बुलाकर दुकान से समान बेचने की बराबर कोशिस रही।
और इसी की वीडियो एक शख्स ने बना दी और इसको वायरल भी कर दिया फिर क्या था आज तो पुरे शहर मे इस बात की खूब चर्चा है। यही नहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष के भाई की भी आढ़त खुली दिखी दुकान का चैनल और शटर भी खुला दिखा अब उसमे काम हो रहा था या नहीं यह पता नहीं लेकिन दुकान तो खुली थी।और यही नहीं दुकाने बंद कराते समय व्यापार मंडल अध्यक्ष से कुछ व्यापरियो की नोक झोंक भी हुई और अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की एक दुकानदार ने।
फिलहाल तो इस वीडियो और वाक्य से प्रांतीय उद्योग व्यापार मडल की जमकर किरकिरी हो रही है।की वह खुद की टीम के कोषाध्यक्ष और भाई को बंद का कहना क्यों भूले।और इसी कारण दुकानदार भी बहुत नराज है।
यही नहीं संर्थन देने वाले संगठन मे देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल के पददाधिकारी तो गायब ही रहे।इसी वजहा से व्यापारी व्यापार मंडल के पददाधिकारियो नराज है और अगली बार ऐसे बंद के समर्थन का भहिष्कार की बात भी कह रहे है। फिलहाल तो व्यापार मंडल की फ़जीहत ही हो रही है।
