बदली लाइफस्टाइल का नतीजा है कि असमय ही लोगों को मौत का भी सामना करना पड़ जा रहा है। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड की रहने वाली 24 साल की जॉर्जिना के साथ भी हुआ उसे पता भी नहीं चला कि इतनी कम उम्र में उसे कैंसर जैसी बीमारी ने जकड़ लिया है। जब तक उसे पता चला, मामला हाथ से निकल चुका था।
जॉर्जिना को काफी लंबे समय से गले में दर्द की समस्या थी। वो इसे गले में खराश समझ एंटीबायोटिक खा रही थी। साथ ही गर्म पानी से गरारे कर गले को आराम देने की कोशिश करती थी। लेकिन उसे इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बिगड़ चुका है। जब खाना खाने के लिए उससे मुंह भी नहीं खोला जाने लगा, तब जाकर उसने डॉक्टर से मिलने का फैसला किया। वहां जो जानकारी मिली, उसने तो जॉर्जिना के पैरों तले से जमीन ही खिंसका दी।
इसे भी पढ़े-Motorola ने 8,999 रूपये में लॉन्च किया Moto E32s, जाने किस दिन शुरू होगी सेल
समझ रही थी इंफेक्शन
जॉर्जिना को काफी समय से गले में खराश की समस्या थी। इसकी वजह से कई बार उसे गले में इन्फेक्शन हो चुका था। इस बार भी जब उसके गले में दर्द उठा, तो जॉर्जिना ने उसे टॉन्सिल समझने की गलती कर दी। उसने एंटीबायोटिक से इसे क्योर करने की कोशिश की। साथ ही गर्म पानी के गरारे किये। लेकिन इस बार मामला सुधरने की जगह स्थिति और बुरी होती जा रही थी। जब जॉर्जिना से मुंह भी खोला नहीं जाने लगा, तब उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया।
निकला ब्लड कैंसर
डॉक्टर्स ने जॉर्जिना के चेकअप के लिए उसे ईस्ट सुर्री हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। यहां उसके कुछ टेस्ट हुए, जिसमें पता चला कि उसे myeloid leukaemia (APML) है। जॉर्जिना के पिता की मौत भी कैंसर की वजह से हुई थी। इस वजह से तुरंत ही उसका इलाज शुरू कर दिया गया। अब जॉर्जिना आठ कीमो के राउंड से गुजर चुकी है। उसकी हालत में काफी सुधार है। जॉर्जिना का कैंसर समय रहते ही पकड़ में आ गया, जिसकी वजह से उसे दबाया जा सका। अब जॉर्जिना अन्य लोगों को बॉडी में हो रही किसी भी दिक्कत या समस्या को इग्नोर ना करने के प्रति जागरुक कर रही है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
