खबर संसार, नोएडा: महिला पुलिसकर्मी के प्यार में हैवान बना युवक, बच्चो की कर दी murder, एक युवक ने महिला पुलिसकर्मी से प्रेम प्रसंग के चलते उसने अपनेे दो छोटे-छोटे बच्चों व पत्नी की हत्या कर दी। murder करने के बाद उसने घर में ही तीनों शवों को बेसमेंट में दफन कर दिया।
फिर उसके ऊपर एक सीमेंट की दीवार भी बनवा दी, जिससे किसी को भी शक न हो सके। ये मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र का है। युवक कासगंज जिले का रहने वाला है। तीन साल बाद कासगंज पुलिस ने इस हत्या का राज खोला।
पूछताछ में कबूला murder का जुर्म
मामला ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का है, जहां राकेश नाम का युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बिसरख थाना के अंतर्गत चिपियाना बुर्ज गांव की पंच बिहार कॉलोनी रहता था। राकेश ने बताया कि उसने अपने परिवार के दबाव के चलते 2012 में एटा की रहने वाली युवती रत्नेश से की थी। राकेश ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग गांव की रहने वाली युवती से चल रहा था। युवती 2015 में पुलिस में भर्ती हुई थी। महिला पुलिसकर्मी लगातार राकेश पर शादी कर दबाव बना रही थी। इसलिए उसने 14 फरवरी 2018 को पत्नी व दो बच्चों का murder कर दी ।
ये भी पढें- मंत्री रेखा ने रुद्रप्रयाग की खुशी से किया वादा निभाया
परिवार के लोग भी थे शामिल
राकेश ने बताया कि उसने बेटी अवनि जिसकी उम्र 02 व बेटा अर्पित की उम्र 03 वर्ष थी। इस वारदात में उसके पिता बनवारीलाल, मां इंद्रवती, भाई राजीव और प्रवेश शामिल थे। परिवार के लोगों ने मिलकर पत्नी में दोनों बच्चों के शवों को ठिकाने लगाने के लिए प्लान बनाकर मकान में दफना दिया। उसके बाद गुमशुदगी पुलिस में दर्ज करा दी।
दोस्त की भी कर दी हत्या
हत्यारोपी राकेश ने बताया कि उसने अपने दोस्त की 25 अप्रैल 2021 को murder कर शव को मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर फेक दिया। उसके बाद उसने दोस्त की जेब में अपनी एलआईसी की रसीद व आधार कार्ड डाल दिया, ताकि यह मामला लगे की राकेश की हत्या हो गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पहचान छिपाकर आराम से रह रहा था। कासगंज पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो मामला सामने आया।
