HomeCrimeप्रेमी के लिए युवक ने लिंग परिवर्तन कराया, प्रेमी ने शादी से...

प्रेमी के लिए युवक ने लिंग परिवर्तन कराया, प्रेमी ने शादी से किया इनकार

प्रेमी के लिए युवक ने लिंग परिवर्तन कराया, प्रेमी ने शादी से किया इनकार जी, हां भोपाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार के लिए युवक ने अपनी पहचान ही बदल डाली। उसने लिंग परिवर्तन कराकर युवती का रूप तो अपना लिया, लेकिन जिस प्रेमी के लिए उसने ये बलिदान दिया, उसने ही शादी से मुकरकर उसे अकेला छोड़ दिया।

प्रेमी के दबाव में कराई सर्जरी, फिर तोड़ दिए रिश्ते

मध्यप्रदेश पुलिस के मुताबिक भोपाल की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके प्रेमी ने शादी का झांसा देकर पहले उसे समलैंगिक रिश्ते में बांधा और फिर लिंग परिवर्तन के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने इंदौर के एक अस्पताल में सर्जरी कराई। लेकिन कुछ महीनों बाद ही प्रेमी ने उससे दूरी बना ली और शादी से इंकार कर दिया।

10 साल पहले हुई थी दोस्ती, फिर रिश्ते में बढ़ी नजदीकियां

शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों की मुलाकात करीब 10 साल पहले नर्मदापुरम में हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर संबंध बन गए। लड़की ने आरोप लगाया की प्रेमी ने वशीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिए उस पर दबाव डालकर उसे युवती बनने के लिए राजी किया और उसने फिर अपना लिंग परिवर्तन करा लिया।

बलात्कार, शोषण का केस दर्ज, जांच जारी

गांधीनगर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार और शारीरिक शोषण सहित IPC की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामला जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज कर नर्मदापुरम पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने पीड़िता के लिंग परिवर्तन की जांच कराई जिसमें पीड़िता की चिकित्सकीय जांच में लिंग परिवर्तन की पुष्टि हो चुकी है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.