HomeUttarakhandउत्तराखंड के नये Governor ने ली राजभवन में शपथ

उत्तराखंड के नये Governor ने ली राजभवन में शपथ

खबर संसार, देहरादून : उत्तराखंड के नये Governor ने ली राजभवन में शपथ, उत्तराखंड के नये राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को नैनीताल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज भवन में सुबह 10.54 बजे राजभवन में राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया।  शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी कैबिनेट के प्रमुख सदस्य के अलावा मुख्य सचिव एसएस संधू और डीजीपी अशोक कुमार जैसे खास अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढें- बड़ी खबर- प्रियंका गांधी यूपी से लड़ेगी 2022 election !

बता दें कि उत्तराखंड की Governor अपने कार्यकाल के पूरे होने के तीन साल पहले ही इस्तीफे के बाद उत्तराखंड के लिए नए राज्यपाल के तौर पर कई मेडलों और सम्मानों से नवाजे गए गुरमीत सिंह के नाम का ऐलान किया गया था। आज बुधवार को जनरल सिंह ने औपचारिक तौर पर उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

Governor जनरल गुरमीत सिंह का सेवाकाल

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। सीमा से जुड़े मसलों और सैन्य विषयों पर वार्तालाप के लिए सात बार से ज्यादा वह चीन के दौरे कर चुके हैं। अपनी चार दशक की लंबी पारी में भारतीय सेना में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने के साथ ही गुरमीत सिंह को कई तरह से नवाजा गया था। वह आर्मी के उप प्रमुख रहने के साथ ही, रणनीतिक ग्ट कॉर्प्स के कमांडर रहे थे, जो कश्मीर में एलओसी के मामले देखने के लिए बना था। करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद वे फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। अब वह उत्तराखंड के Governor बनाए गये हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.