खबर संसार, पटना: … तो लालू प्रसाद yadav फिर जाएंगे जेल ! आरजेडी सुप्रीमो पर एक फिर से जेल जाने का संकट मंडराने लगा है। वह पहले भी जेल में कई महीनों तक रह चुके हैं। और वह अपनी आधी सजा काट चुके हैं। अब लालू यादव की मुश्किलें फिर से बढ़ने वाली है। इसे लेकर वह और उनका परिवार बेहद टेंशन में आ गए हैं।
क्योंकि चारा घोटाले के मामले डोरंडा कोषागार केस की सुनवाई आखिरी चरणों में है। जानकारी के अनुसार दो माह में ही इसका फैसला आ जाएगा। इस केस की सुनवाई पूरी होने के लिए 6 माह का वक्त निर्धारित किया गया था। मामले में फैसला लालू के खिलाफ आता है तो लालू प्रसाद yadav का फिर से जले की हवा खानी पड़ सकती है।
आधी सजा काट चुके हैं लालू प्रसाद yadav
चारा घोटाले के अन्य मामले में वह अपनी आधी सजा काट चुके हैं। खराब उनको खराब स्वास्थ्य की वजह से ही जमानत मिली है। बीमार लालू प्रसाद यादव जमानत मिली है तब से वह पटना या बिहार नहीं आए हैं।
ये भी पढ़े- जल -जीवन यात्रा का फ्लैग ऑफ
चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में अब आएगा फैसला
सीबीआइ ने मामले में अपनी तरफ से बहस पूरी कर ली है। रांची हाई कोर्ट में डोरंडा कोषागार सोमवार को मामले की अगली तारीख है। और अब बचाव पक्ष की ओर से बहस शुरू की जाएगी है। बचाव पक्ष की बहस पूरी होते ही कोर्ट मामले में फैसला सुनाएगा। इस मामले में भी लालू प्रसाद yadav आरोपित हैं।
सीबीआइ ने इस केस में लंबी-चैड़ी चार्जशीट पेश की है। चारा घोटाले में रकम के हिसाब से सबसे बड़ा मामला यही है। केस को जल्द निपटाने के लिए रांची हाई कोर्ट लगातार इसकी सुनवाई कर रहा है। ऐसे में ये संभावना जताई जा रही कि लालू प्रसाद yadav को फिर से जेल जाना पड़ सकता है।
