खबर संसार हल्द्वानी.सिर पर धारदार हथियार से हमला कर अमित की हत्या से मचा हड़कंप. जी हा सिर पर धारदार हथियार से हमला कर अमित की हत्या जी हा मामला साय 6 बजे के आसपास का बताया जा रहा है. मृतक अमित कश्यप कतथा फैक्टरी के पास ही रहता था.
सिर पर धारदार हथियार से हमला कर अमित की हत्या से मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को 6 बजकर 10 मिनट पर कॉल आता है कि कोई युवक खून से सना पड़ा है.टी पी नगर पुलिस तुरंत उसको सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भर्ती कराती है डॉक्टर इमरजेंसी में टांके लगाते है लेकिन करीव 7 बजे बाद उसकी मृत्यु हो जाती है.पुलिस ने अमित की बॉडी मोर्चारी में रखवा दी है कल पोस्टमॉर्टम में कारण का पता चलेगा.
फिलहाल मामला अज्ञात द्वारा कत्था फैक्ट्री के पास खाने का ठेला लगाने वाले 30 वर्षीय अमित कश्यप पुत्र सुमेर कश्यप के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है जहाँ युवक की मौत होगई वही इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई अमित के भाई संजय ने बताया कि खाने के ठेले पर उसके पिता खड़े होते हैं और वह किसी कार्य से बाजार गए थे इतने में ही अमित के ऊपर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया संजय ने यह भी बताया कि अमित एशियन पेंट के गोदाम में काम करता है. पुलिस जाँच कर रही है मामले कि.
