पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को टिकटॉक (TikTok) से प्रतिबंध फिर से हटा लिया। इस बार उसने चार महीने बाद यह प्रतिबंध हटाया है। वीडियो साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी, जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है।
पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है। पाकिस्तान ने किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था। उसने कहा था कि उसे ऐप पर सामग्री कथित तौर पर ‘‘अनैतिक, अश्लील और अशिष्ट’’ पाए जाने को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।
TikTok ने पाकिस्तान को दिया ये भरोसा
नियामक एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह उन उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगी जो ‘‘गैरकानूनी सामग्री’’ अपलोड करते हैं। चीन की बाइटडांस कंपनी की इस ऐप को पाकिस्तान में तकरीबन 3।9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।
इसे भी पढ़े-Aamir Khan तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, बॉलीवुड को-स्टार संग करेंगे शादी!
पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने फेसबुक और ट्विटर को उनकी सामग्री को लेकर सैकड़ों शिकायतें भेजी है। उसने आरोप लगाया कि उक्त सामग्री अप्रिय और संभावित रूप से इस्लाम के प्रति अपमानजनक है एवं पाकिस्तानी कानून के खिलाफ हैं।
भारत में बैन है TikTok
बता दें कि भारत में टिकटॉक को बैन कर दिया गया है। बता दें कि टिकटॉक (TikTok) के यूजर्स इस एप पर शॉर्ट वीडियो बनाते हैं और उसे अपलोड करते हैं। वीडियो के लिए हजारों की संख्या में गाने और डयलॉग्स टिकटॉक अपने यूजर्स को मुहैया करवाते हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



