HomeEntertainmentAamir Khan तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, बॉलीवुड को-स्टार संग करेंगे शादी!

Aamir Khan तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, बॉलीवुड को-स्टार संग करेंगे शादी!

मुंबई, खबर संसार। आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। आमिर खान ने बीते महीने ही दूसरी शादी टूटने की खबर शेयर की थी। इसी साल अगस्त में, आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की घोषणा की थी। इस खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया था।

हालांकि तलाक की घोषणा के साथ आमिर (Aamir Khan) ने कहा था कि उनकी पत्नी किरण राव हमेशा अच्छी दोस्त रहेंगी। इसी बीच एक इंग्लिश एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक सोशल मीडिया पर आमिर खान की तीसरी शादी की चर्चा जोरों पर हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार आमिर की अगली शादी को लेकर बात कर रहे हैं।

फिल्म से ज्यादा चर्चा आमिर की तीसरी शादी की

जहां एक तरफ आमिर (Aamir Khan) के फैंस फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वो करीना कपूर खान के साथ नजर आने वाले हैं। लेकिन फिल्म से ज्यादा चर्चा आमिर की तीसरी शादी की है। नेटिजन्स न केवल आमिर खान की तीसरी शादी पर चर्चा करने में व्यस्त हैं, बल्कि इस बात की भी जानकारी दे रहे हैं कि वह कब घोषणा करेंगे और इस बार वह किसके साथ अपने ‘आई डॉस’ शेयर करेंगे।

इसे भी पढ़े-बेरोजगारों एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही employment के अवसर मुहैया कराये

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के मुताबिक आमिर ‘लाल सिंह चड्ढा’ के ठीक बाद शादी करने के अपने फैसले की घोषणा करेंगे। फिल्म से किसी का ध्यान ना हटे और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के चलने के रास्ते में कोई विवाद या आलोचना नहीं आने देने की वजह से वो अभी अनाउंसमेंट नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसी भी भविष्यवाणी की जा रही है कि आमिर (Aamir Khan) अपनी पिछली फिल्मों की किसी को-स्टार से शादी करेंगे।

गौरतलब है कि किरण आमिर की दूसरी पत्नी हैं। आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी। कपल के 2 बच्चे इरा और जुनैद हैं जो कि किरण के काफी करीब। वहीं आमिर ने पहले तलाक के बाद किरण से दिसंबर 2005 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा आजाद है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.