Saturday, January 18, 2025
HomeUttar Pradeshबंदरों ने किया हमला तो गूगल एलेक्सा ने ऐसे बचाई मासूम बच्ची...

बंदरों ने किया हमला तो गूगल एलेक्सा ने ऐसे बचाई मासूम बच्ची की जान

बंदरों ने किया हमला तो गूगल एलेक्सा ने ऐसे बचाई मासूम बच्ची की जान जी, हां यूपी के बस्ती में तकनीक का इस्तेमाल से एक मासूम बच्ची की जान बच गई। शहर के आवास विकास कॉलोनी में 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। निकिता ने सूझबूझ से न केवल अपनी और मासूम की जान बचाई बल्कि तमाम बेटियों के लिए ऐसी मिसाल पेश की।

दरअसल, आवास विकास कॉलोनी में पार्क के पास स्थित अपनी बहन के घर गई निकिता 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर खेल रही थी। पहली मंजिल स्थित किचन के पास सोफे पर दोनों बैठे थे। घर के बाकी लोग दूसरे कमरों में थे। तभी एक बंदर घर के अंदर घुस गया।

वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगा। अचानक अपने पास में बंदर को उत्पात मचाते देख दोनों बच्चियां घबरा गईं। 15 महीने की वामिका कुछ समझ नहीं पाई मगर डर कर मां-मां की आवाज लगाने लगी। वहीं निकिता भी डर गई।

निकिता ने एलेक्सा को दिया ये कमांड

निकिता बताती है कि बंदर उन दोनों की तरफ कई बार दौड़ा। तभी उसकी नजर फ्रिज पर रखे एलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और मानो उसके दिमाग की बत्ती जल गई। उसने बोला एलेक्सा (डिवाइस) कुत्ते की आवाज निकालो। वायस कमांड पाते ही एलेक्सा कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा।

कुत्ता भौंकने की आवाज सुनकर बंदर बालकनी से होता हुआ छत की तरफ भाग गया। परिवार के मुखिया पंकज ओझा बताते हैं कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है। इसके बारे में कभी सोचे भी नहीं थे। बच्ची के पिता ने बताया कि दिनचर्या को आसान बनाने में मददगार है एलेक्सा। एलेक्सा सूचना तक पहुंचने और कम्पेटिबल डिवाइस को नियंत्रित करने के लिए आपके व्यक्तिगत वॉइस असिस्टेंट के रूप में काम करता है।

यह आपके प्रश्नों का उत्तर दे सकता है। ट्रैफिक की जानकारी और किराने की लिस्ट तक बना सकता है। संगीत सुनाने में मदद कर सकता है। आपके लिए वीडियो प्ले कर सकता है। आप कहेंगे गुडनाइट तो यह कमरें की लाइट बंद कर सकता है। आपके मन मुताबिक मॉर्निंग अलार्म भी सेट कर सकता है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.