T20 विश्व कप 2026 को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियां अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं। इसी सिलसिले में BCCI ने India A Team for T20 World Cup 2026 का ऐलान कर दिया है। यह टीम विश्व कप से पहले दो अहम वार्मअप मुकाबले खेलेगी, जिन्हें खिलाड़ियों के लिए फिटनेस और फॉर्म टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।
आयुष बडोनी को मिली कप्तानी
BCCI ने युवा ऑलराउंडर आयुष बडोनी को India A टीम की कमान सौंपी है। भारत ए अपना पहला वार्मअप मुकाबला अमेरिका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेलेगी। इसके बाद दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में आयोजित होगा।
तिलक वर्मा की वापसी से बढ़ी ताकत
टीम चयन की सबसे बड़ी और राहत भरी खबर है तिलक वर्मा की वापसी। सर्जरी के बाद लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे तिलक को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने पूरी तरह फिट घोषित किया है। वह आज यानी 2 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। उनकी मौजूदगी से मिडिल ऑर्डर को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
IPL सितारों से सजी India A टीम
15 सदस्यीय स्क्वॉड में कई IPL स्टार्स को शामिल किया गया है। नमन धीर, विप्रज निगम और तेज गेंदबाज मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ी चयनकर्ताओं के रडार पर होंगे। यह दौरा इन खिलाड़ियों के लिए सीनियर टीम में जगह बनाने का बड़ा मौका साबित हो सकता है।
कुछ नामों को अभी करना होगा इंतजार
वॉशिंगटन सुंदर को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिल पाई है। वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और जल्द फिटनेस टेस्ट देंगे। वहीं, कंधे की चोट से उबर चुके रियान पराग की टीम में वापसी India A के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
📋 India A Squad
आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन. जगदीशन (WK), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (WK), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

