खबर संसार नई दिल्ली: 256 years तक जिंदा रहा ये युवक, 200 बच्चे भी पैदा किए, आज के समय में लोगों की उम्र कम होती जा रही है। लोग जहां आज के समय में 60-70 साल की उम्र तक भी नहीं जी पा रहे हैं। ऐसे आपको बता दें कि एक शख्स ऐसा भी है, जो 256 years तक जिंदा रहा। उसकी 23 पत्नियां थी, जिनसे उसने रिकार्ड 200 बच्चे भी पैदा किए। यह युवक चीन का रहले वाला था। जिसका नाम ली चिंग युन था जो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वालों में सबसे टाॅप पर है। अब तक उसका कोई रिकार्ड नहीं तोड़ सका है।
ये भी पढें- fruits का करें खूब सेवन, मगर जरा संभलकर…
चीन का रहने वाला था युवक
आपको बता दें कि ली चिंग युन दुनिया में नहीं हैं पर अपनी लंबी उम्र तक जिंदा रहने का राज उन्होंने बताया था। युन का जन्म चीन के सिचुआन प्रांत में 1677 को हुआ था। और उनकी 6 मई 1933 को मौत हो गई थी। वह 250 साल तक जीवित रहे। युन एक हर्बलिस्ट थे। वह हमेशा पहाड़ों पर ही रहते थे और जड़ी-बूटी बेचकर अपना जीवनयापन करते थे। सबसे खास बात ये थी कि वह इन जड़ी बूटियों का सेवन खुद नहीं करते थे। खाने वह सिर्फ राइस वाइन का ही सेवन करते थे।
256 years तक जिंदा रहने का राज
ली चिंग युन को जनरल यू जॉन्ग की सेना में लंबे वक्त तक सेवा देने के लिए 100वें जन्मदिन पर शाही राजघराने से बधाई संदेश भेजा गया था। ये संदेश 150वें और 200वें जन्मदिन पर भी आया था। बाद में चीन सेना के सेनापति उनका 256 years तक जिंदा रहने का राज पता लगाने के लिए उन्हें अपने घर ले गए थे। युन की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से नेचुरल हुई थी। इनकी 24 पत्नियां थी। एक रिकॉर्ड के मुताबिक ली के करीब 200 बच्चे हैं।
