Saturday, March 22, 2025
HomeUttarakhandटोनी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष तो सुमन महिला जिलाध्यक्ष बनीं

टोनी उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष तो सुमन महिला जिलाध्यक्ष बनीं

रुद्रपुर खबर संसार। भाईचारा एकता मंच की बैठक होटल रंगत पंजाबी फूड में संस्थापक सौरभ गंगवार की अध्यक्षता एवं अवतार सिंह बिष्ट के संचालन में संपन्न हुई। टोनी पठान उधम सिंहनगर के जिला अध्यक्ष तो सुमन पंत महिला जिलाध्यक्ष बनी।

जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए कुछ पदाधिकारियों के पदों में बदलाव भी किया गया संगठन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार ने संगठन के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।

होटल रंगत रेस्टोरेंट में आयोजित हुई बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए केला खेड़ा निवासी टोनी पठान को संगठन का जिला अध्यक्ष तो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रही सुमन पंत के पद की उन्नति करते हुए उन्हें उधम सिंह नगर का महिला जिला अध्यक्ष बनाया गया वही ताप्ती राय को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई महानगर अध्यक्ष के पद पर राजकुमारी गिरी का मनोनयन किया गया ।

रामपाल धनगर को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया

वहीं जिला अध्यक्ष रहे रामपाल धनगर को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई महानगर की उपाध्यक्षा के पद पर समाइल आ खातून व सचिव के पद पर भानु मंडल का मनोनयन किया गया नैनीताल की जिला अध्यक्ष अंकित यादव ने भी अपनी टीम का विस्तार करते हुए शशि दुबे को नैनीताल का जिला महासचिव व प्रिया को उपाध्यक्ष बनाया गदरपुर से सुषमा को गदरपुर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं इनके अलावा नीमा ट्रांजिट कैम्प,कविता बर्मा फुलसुंगी,रीता रम्पुरा को भी संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसे भी पढ़ेे- Supreme Court ने कृषि कानूनों पर केन्‍द्र को फटकारा, जाने क्‍या कहा ने

अनीता गोस्वामी को उधम सिंह नगर जिले की टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पदभार दिया गया इसके अलावा रमेश नारंग.सुनीता कोली,तैयब निशानूर जहां,शारदा को भी संगठन में पद देते हुए उन्हें संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई संगठन में कुर्मी महासभा के पदों में भी बदलाव करते हुए मुकेश गंगवार को महानगर का महामंत्री बनाया गया

इसके अलावा ममता गंगवार को कुर्मी महासभा की महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया संगठन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के.पी. गंगवार ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी दी बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक सौरभ गंगवार व संचालन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

इसके अलावा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट ने भी अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूरे उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अपने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बैठक में मुख्य रूप से रामधारी गंगवार,मनोहर लाल गंगवार,रिंकू यादव,प्रवीण खान,अनीता, संगीता,सुमित्रा,नन्ही देवी,धीरेंद्र वर्मा सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.