Sunday, October 1, 2023
spot_img
spot_img
HomeLocalमार्मिक दृश्य,शादी के फेरे लेते युवा डॉक्टर को हार्ट अटैक और......

मार्मिक दृश्य,शादी के फेरे लेते युवा डॉक्टर को हार्ट अटैक और……

खबर संसार रानीखेत।मार्मिक दृश्य जब,शादी के फेरे लेते युवा डॉक्टर को हार्ट अटैक और……। जी हा रानीखेत में शादी के फेरे लेते युवा डॉक्टर को हार्ट अटैक और अस्पताल ले जाने तक बचाया ना जा सका। जी हा सिर्फ तीस साल के युवा डॉक्टर समीर उपाध्याय शादी के फेरे लेते समय हार्ट अटैक का शिकार हो गए। हॉस्पिटल ले जाने तक उनको बचाया ना जा सका। इस हृदय विदारक प्रकरण पर परिवार सहित इनके नाते रिश्तेदार बेहद दुखी है। पिता भी बेटे की शादी में सम्मिलित होने ओमान से भारत आए थे,जबकि उनकी तबियत नासाज थी।

मार्मिक दृश्य जब,शादी के फेरे लेते युवा डॉक्टर को हार्ट अटैक और……

पूरा किस्सा इस तरह है कि
हलद्वानी के लालडाट  में मैट्रिक्स अस्पताल है जिसमे  दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर उपाध्याय (30) पुत्र नवीन उपाध्याय निवासी नंदपुर कठघरिया की बारात 10 फरबरी को श्रीधरगंज रानीखेत गई थी। फेरे की रस्म के दौरान हृदयगति रुकने से डॉ. समीर का निधन हो गया। उन्हें रानीखेत के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार सुबह डॉ. उपाध्याय की बारात उनके हल्द्वानी निवास से रानीखेत गई थी। उनके पिता नवीन उपाध्याय ओमान से लौटे हैं। पिता का पिछले एक साल से स्वास्थ खराब चल रहा है। डॉ. समीर परिवार में इकलौते पुत्र थे, जबकि उनकी दो बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन डॉक्टर है।परिवार के लोगो ने बताया कि शनिवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आज था हलद्वानी में महिला संगीत और पार्टी

शनिवार यानि आज हलद्वानी में महिला संगीत और पार्टी होनी थी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। घर में खुशी का माहौल था। सभी लोग अपने स्तर पर इसकी तैयारिया भी कर रहे थे। लेकिन इस घटना के बाद से खुशी का माहौल गमगीन हो गया। जो भी घटना के बारे में सुन रहा बेहद दुखी महसूस कर रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.