HomeNationalट्रैफिक पुलिस ने बाईक में पेट्रोल कम होने की बात कह काट...

ट्रैफिक पुलिस ने बाईक में पेट्रोल कम होने की बात कह काट दिया

तिरुवनंतपुरम, खबर संसार। केरल से चालान को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चालान की रसीद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूजर्स इसके लिए केरल पुलिस की जमकर आलोचना कर रहे हैं। वायरल हो रही इस रसीद में ट्रैफिक पुलिस ने चालान करने की जो वजह पेट्रोल कम होना बताया है।

पेट्रोल कम होने पर काट दिया चालान

जिस शख्स को यह रसीद मिली है, उसने बताया कि पुलिस को चालान करने की कोई और वजह नहीं मिली तो बाइक में पर्याप्त पेट्रोल नहीं होने की वजह निकाल दी। इस शख्स ने कहा, चालान में कहा गया है कि आरोपित व्यक्ति पर्याप्त ईंधन के बिना बाइक चला रहा था। केरल पुलिस ने यह ई-चालान फोटो के साथ व्यक्ति के पते पर भेजी है। शख्स ने फेसबुक अकाउंट पर यह रसीद पोस्ट भी की है, जहां से यह वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़े-जानें 5G यूज करने को चुकानी होगी कितनी कीमत, इतने महंगे होगे 5G प्लान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का नाम बासिल श्याम है और जब चालान जारी हुआ तो वह अपनी बुलेट मोटर साइकिल ड्राइव कर रहा था। चालान की रकम में 250 रुपए का उल्लेख है। जब यह चालान काटा गया, तब श्याम अपने ऑफिस जा रहे थे। तब वह विपरित दिशा में ड्राइव कर रहे थे, इस वजह से ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने उन्हें रोका और ढाई सौ रुपए का चालान काट दिया। जब वह दफ्तर पहुंचकर रसीद देखे, तो उसमें जो वजह बताई गई थी, दूसरी थी।

भारतीय मोटर अधिनियम में ऐसा कोई खंड नहीं

ट्रैफिक पुलिस की ओर से दिए गए रसीद में स्पष्ट लिखा था कि बाइक में पर्याप्त पेट्रोल नहीं होने की वजह से चालान हुआ। हालांकि, भारतीय मोटर वाहन अधिनियम या राज्य के कानून में ऐसा कोई खंड नहीं है, जो किसी को कम ईंधन के साथ गाड़ी चलाने से रोकता हो। वहीं, एक ने दावा किया केरल में कर्मिशल वाहनों के लिए ऐसा नियम है कि अगर बस, कार, वैन या ऑटो में पर्याप्त ईंधन नहीं है तो उस पर ढाई सौ रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.