Tuesday, February 10, 2026
HomeNationalदिल्ली में दर्दनाक हादसा, एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, दो बच्चे झुलसे

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, दो बच्चे झुलसे

नयी दिल्ली, खबर संसार। पूर्वी दिल्ली में मंडावली के एक मकान में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद छह वर्षीय लड़का और उसका भाई झुलस गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि बुधवार अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे इस घटना के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर एक कॉल आई थी।

दो बच्चें घर के अंदर फसे हुए थे 

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर दो बच्चे घर के अंदर फंसे हुए मिले। उन्होंने कहा कि उन्हें तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया।

कश्यप ने बताया कि घटना में तीन वर्षीय एक लड़का मामूली रूप से झुलस गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। हालांकि उसके बड़े भाई को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चों की मां खाना बना रही थीं, तभी गैस रिसाव के कारण एलपीजी सिलेंडर से आग लगने की आशंका है। उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.