खबर संसार, नई दिल्ली: राहुल गांधी के घटे ट्विटर followers, तो लोगों ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उनके ट्विटर फॉलोवर्स कम हो रहे हैं, ट्विटर लगातार सरकार के दबाव में काम कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उनके followers की संख्या को सीमित कर रहा है। जिसके बाद राहुल गांधी ने ट्विटर सीईओ को पत्र लिखते हुए कहा कि ”…डियर पराग अग्रवाल हमारे 2 करोड़ फालोअर्स हैं, मेरा ट्विटर एक्टिव है और जुलाई 2021 तक हर दिन में 8-10 हजार फालोअस बढ़ते रहे, लेकिन अगस्त के बाद से लगाातार फालोअर्स घट गए हैं।”
ये भी पढें- इन राशि के लोगों को gold पहनना है वर्जित, हो सकता है भारी नुकसान
followers को लेकर ट्विटर ने दिया ये जवाब
ट्विटर ने भी राहुल गांधी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म और विश्वसनीय अकाउंट्स को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं। इस वजह से followers की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ट्विटर ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर दिया है। तो वहीं, अब ट्विटर पर लगाए गए आरोपों को लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
- ऋषि बागरी नामक एक ट्विटर यूजर ने कहा, ‘अमेठी से हारने के बाद ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया। फॉलोवर्स कम करने के लिए ट्विटर जिम्मेदार है। जब नेताओं ने पार्टी छोड़ दी, तो उसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है। पार्टी राज्य चुनाव हार जाएगी तो वह फिर वोटर्स को दोष देंगे।’
- ट्विटर यूजर आलोक भट्ट नाम के युवक ने कहा कि ‘कुछ समय पहले, राहुल गांधी अमेरिकी राजदूत आर निकोलस बर्न्स के पास गए और अमेरिका से समर्थन मांगा, क्योंकि वह चुनाव नहीं जीत पा रहे थे। अब वह पराग अग्रवाल के पास ये शिकायत लेकर पहुंचे हैं कि उनके followers को सीमित किया जा रहा है। अगला नंबर अब हेग का है, जहां पर वह ये शिकायत करेंगे कि भारतीयों ने उन्हें वोट नहीं दिया!’
