यूक्रेन के बूचा में तबाही का मंजर, कीव पर फिर से यूक्रेनी सेना का कब्जा जी, हां आप ने सही पढ़ा यूक्रेन और रूस के बीच भीषण जंग जारी है। कीव से खारकीव तक तबाही मची है। रूस ने हमले में कमी लाने का वादा किया था लेकिन मिसाइल और रॉकेट हमले में कोई कमी नहीं है। बूचा शहर में 300 से अधिक आम नागरिकों के शव बरामद हुए हैं। अमेरिका ने रूसी सेना के हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की है।
इसे भी पढ़े- अखिलेश से नाराज चल रहे शिवपाल यादव को भाजपा बना सकती है डिप्टी स्पीकर !
यूक्रेन शांति वार्ता: दोनों पक्ष एक टिकाऊ समझौते से कितनी दूर हैं?
तुर्की में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता के एक और दौर में दोनो देशों के बीच युद्धविराम की दिशा में बहुत कम प्रगति हुई है, शांति समझौते की तो बात ही छोड़ दें। मॉस्को और कीव दोनों के बयानों के आधार पर, ऐसा प्रतीत होता है कि जिन मुद्दों पर बातचीत की आवश्यकता है, उन पर कुछ आम सहमति तो है, लेकिन दोनो पक्ष जिस स्वीकार्य समाधान पर विचार कर सकते हैं, उसे लेकर सहमति कम है।
यूक्रेन की वर्तमान स्थिति दो मुख्य मुद्दों पर केंद्रित है: तटस्थता और क्षेत्रीय अखंडता। पहले मुद्दे पर यूक्रेनी संविधान में संशोधन की आवश्यकता होगी जो ‘‘यूक्रेन के यूरो-अटलांटिक मार्ग की अपरिवर्तनीयता’’ की वर्तमान प्रतिबद्धता को बदलता है और इसके बजाय देश को एक स्थायी तटस्थ स्थिति प्रदान करता है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति, वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, रूस के साथ किसी भी समझौते पर जनमत संग्रह कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता तो पहले ही जता चुके हैं, पर यह यूक्रेनी संसद में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता को दूर नहीं करेगा – और इसके प्रति संवैधानिक अदालत की एक अनुकूल राय भी जरूरी है कि क्या संशोधन ‘‘स्वतंत्रता के परिसमापन या यूक्रेन की क्षेत्रीय अविभाज्यता के उल्लंघन की ओर तो उन्मुख नहीं हैं’’।
रूस डोनबास प्रांत पर फिर से ध्यान केंद्रित कर रहा है: ब्रिटेन
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस लगातार पूर्वी यूक्रेन में अपने सैनिकों और लड़ाकों की तैनाती बरकरार रखे हुए है। मंत्रालय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा की गई खुफिया जानकारी में कहा कि रूसी बल पूर्वी यूक्रेन के डोनबास प्रांत पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और वे इस क्षेत्र में लगातार मजबूती से डटे हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


