HomeInternationalहैती में सभी प्रकार के हथियारों और बारूद पर संयुक्त राष्ट्र ने...

हैती में सभी प्रकार के हथियारों और बारूद पर संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध बढ़ाया

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कैरेबियाई देश संयुक्त राष्ट्र में सभी प्रकार के हथियारों और गोला बारूद पर प्रतिबंध लगाने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पर मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने इस गरीब कैरेबियाई देश में गिरोह द्वारा बढ़ती हिंसा और आपराधिक गतिविधियों पर भी चिंता जाहिर की।

संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने जिस प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मतदान किया, वह उसे ‘‘हैती में हथियारों और संबंधित सामग्री की अवैध तस्करी और अन्यत्र उपयोग को रोकने के लिए उचित कदम उठाने’’ का अधिकार देता है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका से, खासकर फ्लोरिडा से तेजी से हैती में अत्याधुनिक हथियारों की तस्करी कर इसे सीधे तौर पर गिरोह के सदस्यों और अपराधियों को पहुंचाया जा रहा है।

ये प्रतिबंध भी लगाया संयुक्त राष्ट्र ने

इस प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधित सूची में शामिल व्यक्तियों की यात्रा पर प्रतिबंध तथा उनकी संपत्ति जब्त करने की अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। हैती पर प्रतिबंधों की निगरानी करने वाली परिषद समिति ने सितंबर के अंत में इस सूची में दो और लोगों को शामिल किया, जिनमें पांच गिरोह के नेता हैं। इन नेताओं में ‘ग्रैन ग्रिफ’ गिरोह का नेता एलन लक्सन शामिल है, जिसने अक्टूबर के शुरू में हैती की राजधानी के पास आर्टिबोनाइट क्षेत्र के पोंट-सोंडे शहर में कम से कम 115 लोगों की हत्या कर दी थी।

यह हाल ही में हैती में सबसे बड़े नरसंहारों में से एक था।वहीं, दूसरा व्यक्ति विक्टर प्रोफेन है। वह हैती के संसद का पूर्व सदस्य था और उस पर हथियारों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की 2021 में हत्या किए जाने के बाद से इस कैरेबियाई देश में गिरोह और ताकतवर हो गए हैं। ऐसा अनुमान है कि वे राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के 80 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.