खबर संसार रुद्रपुर -दिलीप अरोरा भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाला कलयुगी मामा गिरफ्तार. जी हा मासूमों के साथ होती दुराचार की घटनाओ पर जिले के कप्तान ने पुलिस को तुरंत कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हुए हैं। मामला इस प्रकार हैं की शक्तिफार्म निवासी एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रपुर लाया था साथ मे अपनी दो नबालिग पुत्रीयो को भी लाया था उनकी देख रेख और अच्छी परवरिश के उद्देश्य से उसने बच्चों को उनकी मौसी जो की संजय नगर खेड़ा रहती हैं उनके यहां 8जून को छोड़ दिया।9जून की रात्रि जब पीड़िता (13)अपनी छोटी बहन के साथ मौसी के घर मे सो रही थी तभी वहा मोसेरा मामा हिमांशु सरकार (30)आया और पीड़िता के मुँह पर कपड़ा बांध उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसको मारनी की धमकी और किसी को यह न बताने की बात कहकर चला गया।
भांजी के साथ दुष्कर्म करने वाला कलयुगी मामा गिरफ्तार
मासूम पीड़िता डरी सहमी कुछ दिन चुप रही और कुछ नहीं बोली। लेकिन 11जून को उसकी चुप्पी आखिरकार टूट गयी और उसने अपने पिता को आप बीती बताई जिसके बाद पीड़िता के पिता ने ट्रांजीट कैम्प थाने मे लिखित शिकायत दी।पुलिस ने एफआईआर संख्या 168/2025 के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 65(1)35(2)BNS पोकसो एक्ट के तहत धारा 3/4 अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी आज 14जून को उसके घर संजय नगर खेड़ा से हुई। इस घटना ने रिश्तो को शर्मसार किया हैं। तो वही लोग आरोपी हिमांशु के खिलाफ फांसी की मांग कर रहे हैं।

