HomeUttarakhandराज्यपाल की मौजूदगी में यूओयू का भव्य दीक्षांत, गोल्ड मेडलिस्ट चमके

राज्यपाल की मौजूदगी में यूओयू का भव्य दीक्षांत, गोल्ड मेडलिस्ट चमके

हल्द्वानी स्थित उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह सोमवार, 12 जनवरी 2026 को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने की।

18,146 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

इस ऐतिहासिक अवसर पर कुल 18,146 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा की उपाधियाँ प्रदान की गईं। साथ ही 6 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री से सम्मानित किया गया।

शोभायात्रा से शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ पारंपरिक शोभायात्रा, राष्ट्रगान और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, शोध कार्यों और शैक्षणिक विस्तार पर प्रकाश डाला।

गोल्ड मेडलिस्टों को मिला सम्मान

विभिन्न विद्याशाखाओं के 28 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। वहीं पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में प्रेरणा भट्ट और शिक्षाशास्त्र में प्रवेश कुमार को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

शिक्षकों और नवाचारों का सम्मान

समारोह में 6 शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र दिए गए। साथ ही रेडियो ऐप ‘हैलो हल्द्वानी’ विकसित करने पर विनीत पौरियाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शौर्य दीवार, हिंदी वेबसाइट और त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ का भी लोकार्पण किया गया।

राज्यपाल का प्रेरक संदेश

अध्यक्षीय उद्बोधन में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने विद्यार्थियों को सत्य, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यूओयू ने उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुँचाया है।

गणमान्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में कुलपति, पूर्व कुलपति, यूकॉस्ट महानिदेशक, महापौर, विधायक, जिलाधिकारी समेत अनेक गणमान्य और विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राष्ट्रगान और शोभायात्रा के साथ समारोह का समापन हुआ।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.