जब किसी को कोई दूरी तय करनी होती है. और बजट भी ज्यादा नहीं है. ऐसे में लोग हवाई जहाज की बजाय ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। भारतीय रेलवे से प्रतिदिन लगभग 2.5 अरब यात्री यात्रा करते हैं। यह कई बड़े देशों की जनसंख्या के बराबर है। आमतौर पर लोग ट्रेन बुक करना पसंद करते हैं। इसकी बदौलत आप आराम से बैठकर बिना किसी परेशानी के यात्रा पूरी कर सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि रेलवे यात्रियों को टिकट पर कुछ छूट भी देता है? ये 50% तक है. कृपया हमें बताएं। ट्रेनों में किसे मिल सकती है 50% तक की छूट?
सीनियर सिटीजंस को 50% तक की छूट
ट्रेन में यात्रा करने वाले सीनियर सिटीजंस को 50% तक की छूट दी जाती है। जिनमें अगर बात की जाए तो। पुरुषों के लिए 60 की उम्र के बाद छूट का प्रावधान है। तो वहीं महिलाओं को 58 साल की उम्र में छूट दी जाती है। पुरुषों को जहां सीनियर सिटीजन के तौर पर 40% की छूट दी जाती है। तो वहीं महिला यात्रियों को सीनियर सिटीजन के तौर पर 50% की छूट दी जाती है। बता दें यह छूट सामान्य तौर पर नहीं मिलती। इसके लिए आपको बुकिंग करते वक्त विकल्प पर टिक करना होता है। इसके साथ ही जब आप यात्रा कर रहे होते हैं। तब आपको उम्र की पहचान के लिए अपना पहचान पत्र भी साथ रखना होता है।
दिव्यांग जनों को भी मिलती है छूट
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक दिव्यांगजन, दिमागी रूप से कमजोर और वह लोग पूरी तरह दृष्टिबाधित हैं उन्हें भी छूट दी जाती है। इसमें जनरल स्लीपर और थर्ड एसी में 75% तक की छूट दी जाती है। तो वहीं सेकंड और फर्स्ट एसी में 50% तक की छूट दी जाती है। अगर यह लोग शताब्दी ट्रेन की थर्ड एसी या चेयर कार में सफर करते हैं। तो इन्हें 25 परसेंट तक की छूट दी जाती है। इसके साथ ही जो एस्कॉर्ट सफर करता है। उसे भी टिकट पर इतनी ही छूट दी जाती है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
