HomeLife Styleइमरजेंसी फंड के लिए FD या Gold? फैसला करने से पहले जान...

इमरजेंसी फंड के लिए FD या Gold? फैसला करने से पहले जान लें यह बात

जिंदगी में कब कौन-सी परेशानी अचानक सामने आ जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। नौकरी छूट जाना, अचानक मेडिकल इमरजेंसी आ जाना या किसी बड़े खर्च का सामना करना पड़ जाए, तो ऐसे समय में इमरजेंसी फंड सबसे बड़ा सहारा बनता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट हर व्यक्ति को मजबूत इमरजेंसी फंड तैयार करने की सलाह देते हैं। कम से कम 6 महीने के जरूरी खर्चों के बराबर रकम बचाकर रखने की सलाह दी जाती है। इसमें किराया, राशन, बिजली-पानी के बिल, EMI और अन्य जरूरी खर्च शामिल हैं। अगर आपकी नौकरी है या परिवार में आप अकेले कमाने वाले हैं, तो 9 से 12 महीने के खर्च के बराबर फंड रखना बेहतर माना जाता है।

FD में पैसा रखें या सोने में?

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को पूरी तरह सुरक्षित विकल्प माना जाता है, क्योंकि इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से तोड़ा भी जा सकता है। ऐसे में ऑटो-स्वीप FD या छोटी-छोटी FD बनाना उपयोगी माना जाता है, ताकि आवश्यकता के समय रकम मिल सके और बाकी राशि पर ब्याज भी मिलता रहे।

वहीं, सोना (Gold) लंबे समय के निवेश के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है, लेकिन इमरजेंसी फंड के लिए नहीं। बाजार के उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतों में लगातार बदलाव होता रहता है, जिससे जरूरत के समय कम कीमत मिलने का जोखिम बना रहता है। इसके अलावा फिजिकल गोल्ड बेचने और उसे तुरंत नकदी में बदलने में भी समय लग सकता है।

इमरजेंसी फंड को कैसे करें मैनेज?

इमरजेंसी फंड का 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा अपने खाते या ऑटो-स्वीप FD में रखने की सलाह दी जाती है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके। वहीं, 60 से 70 प्रतिशत राशि लिक्विड म्यूचुअल फंड या शॉर्ट टर्म FD जैसे सुरक्षित विकल्पों में रखी जा सकती है।

किन जगहों पर इमरजेंसी फंड नहीं लगाना चाहिए?

इमरजेंसी फंड का उद्देश्य ज्यादा रिटर्न कमाना नहीं, बल्कि जरूरत के समय तुरंत नकदी उपलब्ध कराना है। इसलिए इसके लिए सोने की बजाय FD, सेविंग अकाउंट या लिक्विड फंड जैसे विकल्पों को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है। वहीं, शेयर बाजार, प्रॉपर्टी, लॉक-इन वाले निवेश उत्पाद और लंबी अवधि के ऐसे निवेश, जिनसे तुरंत पैसा निकालना मुश्किल हो, उनमें इमरजेंसी फंड लगाने से बचना चाहिए।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.