खबर संसार, नई दिल्ली : शारीरिक संबंध बनाने के लिए करते थे पत्नियों का exchange, गिरोह का पर्दाफाश, केरल से एक चौकने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए पत्नियों के exchange (अदला-बदली) खेल चल रहा था। पति द्वारा प्रताड़ित महिला की शिकायत पर अब सात आरोपितों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
पत्नियों के exchange में 1000 से ज्यादा ऐसे युगल शामिल
इस गिरोह में 1000 से ज्यादा ऐसे युगल शामिल बताए जा रहे हैं जो अपने पार्टनर की exchange (अदला-बदली) कर शारीरिक संबंध बनाते हैं। इस धंधे में उच्च वर्ग के लोग भी शामिल हैं। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह केरल के अलफूजा, कोट्टायम और अर्नाकुलम जिले के रहने वाले हैं।
ये भी पढें- स्पा सेंटर की आड़ चल रहा था देह व्यापार, सात विदेशी युवतियों सहित 18 गिरफ्तार
महिला की शिकायत पर पति गिरफ्तार
केरल में कोट्टायम जिले के कारुकाचल थाने की पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति उसे अन्य पुरुषों के साथ संबंध बनाने के लिए बाध्य करता है और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। अन्य व्यक्ति के साथ भी ऐसे संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता है। शिकायत दर्ज कराने वाली महिला के साथ अब तक 9 लोगों ने यौन उत्पीड़न किया था। पत्नियों की अदला-बदली के इस नेटवर्क से जुड़े लोग टेलीग्राम और मैसेंजर ऐप के जरिए एक दूसरे से संपर्क करते थे। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति और दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ‘पार्टनर एक्सचेंज रैकेट’ में एक हजार से भी अधिक कपल शामिल हैं और सेक्स के लिए बड़े स्तर पर महिलाओं की अदला-बदली की जाती है।
ऐसे चलाते थे ‘सेक्स एक्सचेंज रैकेट’
पुलिस के मुताबिक, ये पूरा ‘सेक्स एक्सचेंज रैकेट’ टेलीग्राम और दूसरे ऑनलाइन मैसेंजर ऐप के जरिए चलता है। कोट्टायम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पहले ये लोग टेलीग्राम और दूसरे मैसेंजर ग्रुप्स में शामिल होते हैं और फिर दो या तीन कपल आपस में मुलाकात करते हैं। इसके बाद महिलाओं का exchange होता है। ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जहां एक महिला के साथ एक ही समय पर तीन अलग-अलग पुरुषों द्वारा यौन सबंध बनाए गए। इस रैकेट में पैसों का भी लेन-देन होता है। कई लोग पैसों के लिए अपनी पत्नियों को सिंगल पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हैं।”
